फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोट देने पहुंची कंगना रनौत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- 'हम इटैलियन सरकार के नौकर थे'

Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut cast their vote and said we were servant of italian govt
kangana ranaut
मुंबई में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग हुई । पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला । यहां कंगना रनौत भी वोट देने पहुंचीं । कंगना साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं । इस दौरान कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा । 
kangana ranaut cast their vote and said we were servant of italian govt
कंगना रनौत - फोटो : ANI
कंगना ने कहा, 'आज का दिन बहुत खास है । ये पांच साल में एक बार आता है इसलिए इसका अच्छे से उपयोग करना चाहिए । मुझे लगता है कि भारत अब सही मायने में आजाद हो पाया है । क्योंकि इससे पहले तक हम मुगल, ब्रिटिश और इटैलियन सरकार के नौकर बने हुए थे ।'
kangana ranaut cast their vote and said we were servant of italian govt
kangana ranaut
कंगना ने अपने बयान में इटैलियन शब्द का प्रयोग किया । इससे जाहिर है कि वो कांग्रेस के लिए ऐसा कह रही हैं । इसके अलावा कंगना ने कहा, 'आजकल के नेता लंदन में जाकर आराम करते हैं । देश में रेप, गरीबी और पॉल्यूशन बढ़ रहा है । देश की दुर्दशा हो रही है । इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut cast their vote and said we were servant of italian govt
kangana ranaut - फोटो : social media
'इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता । अपने स्वराज और स्वधर्म के लिए हमें वोट जरूर देना चाहिए ।' बता दें कि कंगना ने पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका' थी । अब वो फिल्म 'मेंटल है क्या' और 'पंगा' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास जयललिता की बायोपिक भी है । 
विज्ञापन
kangana ranaut cast their vote and said we were servant of italian govt
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : ANI
कंगना के अलावा बच्चन परिवार, सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, ईशा देओल, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, हेमा मालिनी, उर्मिला मातोंडकर, वरुण धवन, अनुपम खेर, कैलाश खेर, सचिन तेंदुलकर और अनिल अंबानी वोट देने पहुंचे ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed