सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, बोलीं- मैंने शाहरुख खान से ज्यादा संघर्ष किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 28 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut completes 15 years in film industry, says father-grandfather had made life worse
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े ही अलग अंदाज में अपनी बात रखती हैं। कंगना ने आज से 15 साल पहले फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में कंगना ने अदाकारी की बेमिसाल प्रतिभा पेश की थी, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड दिया गया था। हालांकि, यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें अपने घर में ही विरोध का सामना करना पड़ा था।

Trending Videos
Kangana Ranaut completes 15 years in film industry, says father-grandfather had made life worse
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने ट्वीट कर फिल्मी सफर में अपनी लड़ाई के बारे में बताया है। कंगना ने लिखा, 'हर एक कदम जंग थी जिसकी शुरुआत मेरे अपने पिताजी और दादाजी से हुई थी, जिन्होंने मेरी जिंदगी बदतर कर दी थी, और फिर भी इतनी कामयाबी मिलने के 15 साल बाद भी जिंदगी के लिए हर रोज लड़ना पड़ता है पर ये हकदार भी है, सभी लोगों को धन्यवाद'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut completes 15 years in film industry, says father-grandfather had made life worse
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

साथ ही उन्होंने शाहरुख खान संग अपनी तुलना करते हुए लिखा, '15 साल पहले गैंगस्टर आज ही के दिन रिलीज हुई थी, शाहरुख खान जी और मेरी कहानी सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरीज हैं पर शाहरुख दिल्ली से हैं, कॉन्वेंट से पढ़े और उनके पेरेंट्स फिल्म से जुड़े थे, जबकि मुझे अंग्रेजी का एक शब्द तक नहीं आता था, कोई शिक्षा नहीं, हिमाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव से आई थी'।

Kangana Ranaut completes 15 years in film industry, says father-grandfather had made life worse
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

बता दें कि आज कंगना रणौत फिल्मों में बुलंदियों पर हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर के बाद राज, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, फैशन, काइट्स, कृष, तनु वेड्स मनु, क्वीन, पंगा, मणिकर्णिका जैसी हिट फिल्में की हैं। इसके साथ ही उन्हें अब तक के करियर में तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस का और एक बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut completes 15 years in film industry, says father-grandfather had made life worse
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बीते दिनों कंगना अपने ऑक्सीजन वाले ट्वीट को लेकर चर्चा में रही थीं, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए पेड़ लगाने की सलाह दी थी। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जो महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस बढ़ने के बाद स्थगित कर दी गई थी। इसके अलावा कंगना की धाकड़ औक तेजस भी पाइपलाइन में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed