{"_id":"5c7c99a8bdec224e21136575","slug":"kangana-ranaut-defend-her-pakistan-destroy-statement-after-pulwama-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक के विनाश का दावा करने वाली कंगना ने लिया यूटर्न, बोलीं-मेरा मन भी था कि बार्डर पर जाऊं और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक के विनाश का दावा करने वाली कंगना ने लिया यूटर्न, बोलीं-मेरा मन भी था कि बार्डर पर जाऊं और...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी । इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुस जैश के ठिकानों पर बम गिराए थे । भारत की ओर से उठाए गए इस कदम की देश के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी तारीफ की थी ।
2 of 5
kangana ranaut
कंगना रनौत ने भी पुलवामा हमले को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं । इसमें उन्होंने पाकिस्तान का विनाश कर देने की बात कही थी । हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद का बचाव करते हुए एक बयान दिया ।
3 of 5
kangana ranaut
कंगना ने कहा कि यह एक सहज भावना थी । वो कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह बहुत सहज भावना थी, जो हम सभी को उस समय महसूस हुई थी । यह संभवत: सबसे बर्बर और सबसे अमानवीय था । यह घटना हमारी अंतरात्मा में हमेशा एक गहरे जख्म, घाव की तरह बना रहेगी ।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
कंगना ने बताया कि वह इस बर्बर व क्रूर घटना के बाद बेहद आहत हुई थीं । कंगना ने कहा "यहां तक कि मेरा मन हुआ कि वह सीमा पर जाएं और किसी की बंदूक छीनकर इस काम को अंजाम दें ।" बता दें कि कंगना ने पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर कहा था कि बैन करना करना कोई समाधान नहीं है । पाकिस्तान का विनाश करना समाधान है।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : news18
एक्ट्रेस ने कहा था कि पाकिस्तान ने न केवल हमारे देश की सुरक्षा का उल्लंघन किया है बल्कि उन्होंने हमारी गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। उन लोगों ने हमें खुलेआम धमकी दी और अपमानित किया है। ऐसे में उचित फैसला लेने की जरूरत है वरना हमारी चुप्पी को कायरता समझ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।