फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आध्यात्मिक संत सदुगरु से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत, सामने आई इस तस्वीर में लग रही 'देवी' का अवतार

Wed, 08 Aug 2018 06:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut emerges from the light into the void at adishakti ashram
कंगना रनौत

बॉलीवुड की 'क्वीन' माने जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसका टीचर 15 अगस्त को जारी होगा। इस बीच फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इस कड़ी में कंगना रनौत की एक तस्वीर सामने आ है, जो इस वक्त चर्चा की विषय बनी हुई है। 


 

Kangana Ranaut emerges from the light into the void at adishakti ashram
कंगना रनौत
कंगना अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले कोयंबटूर में आदिशक्ति आश्रम पहुंचीं और भगवान ध्यानलिंगा जी की पूजा की। पूजा करते हुए कंगना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वह भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां पर आकर न सिर्फ पूजा की बल्कि ध्यान और योग भी किया। 

 
Kangana Ranaut emerges from the light into the void at adishakti ashram
कंगना रनौत
आश्रम में दर्शन के वक्त कंगना की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लग रहा है कि कोई देवी रोशनी से बाहर निकलेती हुए आ रही है। इस तस्वीर में कंगना ने एक साधारण-सी साड़ी पहने हुई नजर आ रही हैं। उनके गले में एक माला भी नजर आ रहा है। तस्वीर को पोस्ट करते वक्त इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक रहस्यवादी के साथ बातचीत करने की ओर कंगना रनौत, रोशनी से निकलकर शून्य होती हुई।'

In a prelude to The Conversation with A Mystic, #KanganaRanaut emerges from the light, into the void. The source of all creation, does it lie in oneself? Catch the Live Webstream with @sadhguru today at 7pm on FB & YouTube : Sadhguru #KanganaWithSadhguru

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut emerges from the light into the void at adishakti ashram
कंगना रनौत
बता दें कि आदिशक्ति आश्रम सद्गुरू जग्गी वासुदेव का आश्रम है। इस दौरान वह सद्गुरू जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन भी गईं। यहां उन्होंने छोटे छोटे बच्चों के साथ वक्त बिताया और उनके साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आईं। खबर यह भी है कि बुधवार को वह सद्गुरू जग्गी वासुदेव के साथ एक मुलाकात भी करेंगी। 

 
विज्ञापन
Kangana Ranaut emerges from the light into the void at adishakti ashram
कंगना रनौत और राजकुमार राव
इस बीच यह खबर आ रही है कि कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' के निर्माताओं के सामने यह शर्त रखी है कि वो फिल्म की कमाई में प्रॉफिट शेयरिंग करेंगी। बीती कुछ फिल्मों की बात करें तो कंगना कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं कर पाई है, जिसकी उम्मीद की जाती है। ऐसे में ‘मेंटल है क्या’ के निर्माता इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर करा क्या जाए, अब देखना रोचक होगा कि आखिरी फैसला क्या रहता है? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed