सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'ये उत्साहित करने वाला है', साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की तारीफ पर कंगना रनौत ने कह दी बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Feb 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Encouraged by Jyothika says impossible to match up in chandramukhi 2
ज्योतिका, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा में अगर दिग्गज अभिनेत्रियों की बात की जाए तो उसमें सुपरस्टार ज्योतिका सरवनन का नाम जरूर शामिल होता है। अपनी कमाल की एक्टिंग के दम पर ज्योतिका ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'चंद्रमुखी' को सुपरहिट साबित कराया था। अब ज्योतिका सरवनन ने कंगना रनौत की तारीफ की है, जिसके बाद कंगना ने ट्विटर पर ज्योतिका के बारे में बड़ी बात कही।
Trending Videos
Kangana Ranaut Encouraged by Jyothika says impossible to match up in chandramukhi 2
कंगना रनौत - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ज्योतिका कंगना रनौत की तारीफ करते हुए नजर आईं। अब इसी वीडियो को कंगना ने भी रिपोस्ट किया और अपने विचार रखे। 

यह भी पढ़ें: पठान ने 19वें दिन फिर दिखाया कमाल, 500 करोड़ से महज इतनी दूर है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Encouraged by Jyothika says impossible to match up in chandramukhi 2
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ज्योतिका ने यह इंटरव्यू साल 2019 में मीडिया को दिया था। अब इस वीडियो पर कंगना रनौत ने लिखा, 'यह काफी उत्साह बढ़ाने वाला है। वास्तव में मैं हर दिन फिल्म चंद्रमुखी में ज्योतिका के शानदार काम को देख रही हूं, क्योंकि हम खुद चंद्रमुखी 2 की शूटिंग कर रहे हैं।' 

यह भी पढ़ें: शादी-प्रेग्नेंसी के बाद इन टीवी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, अब गुजार रही हैं ऐसी जिंदगी
 

Kangana Ranaut Encouraged by Jyothika says impossible to match up in chandramukhi 2
कंगना रनौत - फोटो : social media

बता दें कि चंद्रमुखी साल 2005 में रिलीज हुई तमिल हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत और एक्ट्रेस ज्योतिका सरवनन ने मुख्य भूमिका निभाई। चंद्रमुखी साल 2004 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र का रीमेक थी, जबकि आप्तमित्र खुद 1993 में आई मलयालम फिल्म मणिचित्राथजु का रीमेक थी।

यह भी पढ़ें: अपनी को-स्टार नयनतारा को किस करते नजर आए किंग खान, फैंस बोले- इतनी प्यारी दोस्ती

विज्ञापन
Kangana Ranaut Encouraged by Jyothika says impossible to match up in chandramukhi 2
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की कहानी एक एनआरआई कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई साल बाद अपने बंद पैतृक घर में रहने आता है, जहां उनके साथ कई घटनाएं घटने लगती हैं। इसके बाद यह कपल एक डॉक्टर को अपने यहां बुलाने का फैसला करता है।

यह भी पढ़ें: फेमस होने के लिए प्रियंका चौधरी ने बदल लिया था नाम, क्या अब बनेंगी बिग बॉस विनर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed