फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'Street Dancer 3d' से 'Panga' लेना पड़ा महंगा, कंगना रनौत की फिल्म का वीकेंड पर ये रहा कलेक्शन

Mon, 27 Jan 2020 08:26 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut film panga and varun dhawan film street dancer 3d third day box office collection
Box Office Collection - फोटो : social media

कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं । 'पंगा' के साथ 24 जनवरी को ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज हुई थी । दोनों फिल्मों में बड़े एक्टर्स हैं । ऐसे में दोनों फिल्में कलेक्शन के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं । फिल्म समीक्षकों ने 'पंगा' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को अच्छे रिव्यूज दिए हैं। जानते हैं दोनों फिल्मों ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया । 

kangana ranaut film panga and varun dhawan film street dancer 3d third day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'पंगा' की । इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.7 करोड़ था । वहीं दूसरे दिन की कमाई  5.61 करोड़ रुपये हुई थी । अब तीसरे दिन फिल्म ने 6.6 करोड़ का कारोबार किया है । इस हिसाब से फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 14.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं। 

 

kangana ranaut film panga and varun dhawan film street dancer 3d third day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। कंगना की 'पंगा' कबड्डी खेल पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut film panga and varun dhawan film street dancer 3d third day box office collection
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.21 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 17.76 करोड़ तक का कारोबार किया है। इस हिसाब से वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने पहले वीकेंड में 41.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म युवाओं और मुख्य रूप से डांस पर आधारित है। वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा जा सकता है। हालांकि सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
kangana ranaut film panga and varun dhawan film street dancer 3d third day box office collection
street dancer 3d - फोटो : social media
'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर नोरा फतेही, वरुण धवन, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ खान और राघव जुयाल हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।



घर से भागकर मुंबई में गुंडागर्दी करता था ये एक्टर, ऐसे बना फिल्मों का 'लॉयन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed