{"_id":"5e4a45fd8ebc3ee5fe47ee97","slug":"kangana-ranaut-film-tejas-first-look-out-kangana-seen-as-air-force-pilot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तेजस' का फर्स्ट लुक आया सामने, एयरफोर्स पायलट के धाकड़ लुक में दिखी कंगना रनौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तेजस' का फर्स्ट लुक आया सामने, एयरफोर्स पायलट के धाकड़ लुक में दिखी कंगना रनौत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की अगली फिल्म 'तेजस' से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। कंगना की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह एयरफोर्स पायलट के तौर पर नजर आ रही हैं। सेना की वर्दी पहने कंगना ने हाथ में हेलमेट लिए आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। कंगना के पीछे एक लड़ाकू विमान भी नजर आ रहा है।
2 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना की टीम ने कैप्शन में लिखा, 'सेना की उन सभी बहादुर और मजबूत महिलाओं के लिए जो देश के लिए दिन-रात न्यौछावर कर देती हैं। कंगना अपनी अगली फिल्म में एयरफोर्स पायलट का किरदार अदा करेंगी। फिल्म का नाम तेजस होगा।' गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं वहीं इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना फिल्म 'पंगा' में नजर आई थी। इस फिल्म में वह कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं इन दिनों वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी खुशी साझा करते हुए कंगना पहले ही कह चुकी हैं, 'मैं हमेशा से सिल्वर स्क्रीन पर सिपाही का किरदार निभाना चाहती थी। बचपन से ही मैं सेना को लेकर काफी उत्साहित रही हूं। मैंने हमेशा ही खुले तौर पर देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है। मुझे उनकी बहादुरी महसूस होती है जिसकी मैं बेहद इज्जत करती हूं। वह हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।