फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन वाली 'दादी' ने कंगना को दिया करारा जवाब, कहा- '13 एकड़ जमीन की मालकिन हूं, 100 रुपये का क्या करूंगी'

Thu, 03 Dec 2020 03:44 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 03 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut get detailed reply from dadi about her she had tweeted before
कंगना रनौत और मोहिंदर कौर - फोटो : AMAR UJALA

मौजूदा समय में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हर सामाजिक और राजनैतिक मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखती है। सोशल मीडिया के सहारे कंगना समाज में घट रहे हर मुद्दे पर अपनी बात रखती है। हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया था कि शाहीन बाग की बिलकिस बानो के साथ एक बुजुर्ग दादी की तस्वीर शेयर की थी।



कंगना ने इस तस्वीर को शेयर कर यह दावा किया था कि यह दादी 100 रुपये के लिए हर प्रोटेस्ट में शामिल हो जाती हैं। हालांकि दादी ने इस पर कंगना को करारा जवाब दिया है।

kangana ranaut get detailed reply from dadi about her she had tweeted before
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना ने एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी और तस्वीर में दोनों बुजुर्ग महिलाओं को बिलकिस बानो बताया था। जबकि एक तस्वीर को बिलकिस बानो की ही है, जो शाहीन बाग के धरने में शामिल हुई थीं लेकिन दूसरी तस्वीर बठिंडा के बहादुरगढ़ जांदियां गांव की रहने वाली मोहिंदर कौर है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि यह वही दादी है जो टाइम मैग्जीन में सबसे ज्यादा शक्तिशाली भारतीय के तौर पर फीचर की गई थीं और ये 100 रुपये में उपलब्ध हो जाती हैं। हमें हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय तौर पर बोलने के लिए हमारे ही किसी अपने की जरूरत है।

kangana ranaut get detailed reply from dadi about her she had tweeted before
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

ट्विटर पर कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद लोगों ने इस दावे को गलत बताना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कंगना से दादी से माफी मांगने तक के लिए कह दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि कंगना को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा। 
कंगना ने मोहिंदर कौर को शाहीन बाग की दादी करार दिया था, जिसके बाद मोहिंदर कौर ने कंगना को करारा जवाब दिया है। मोहिंदर कौर ने कहा कि किसी ने उन्हें बताया कि एक एक्टर ने उनके बारे में ऐसा कुछ कहा है, पहले तो उनके ये सुनकर बहुत बुरा लगा। मोहिंदर कौर ने कंगना को भी इतना ही नहीं सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut get detailed reply from dadi about her she had tweeted before
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

मोहिंदर कौर ने आगे जवाब दिया कि कंगना कभी मेरे घर नहीं आईं, उन्हें नहीं पता कि मैं क्या करती हूं और मैं 100 रुपये का क्या करूंगी। मोहिंदर कौर ने आगे कहा कि मैं 13 एकड़ जमीन की मालकिन हूं। मैं 100 रुपये का क्या करूंगी। मोहिंदर ने कहा कि उनमें अभी इतनी क्षमता है कि वो दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले सकती हैं। 

बता दें कि मोहिंदर कौर की तीन बेटियां और एक बेटा है। मोहिंदर की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और उनका बेटा, अपनी पत्नी के साथ मोहिंदर के साथ ही रहते हैं।

विज्ञापन
kangana ranaut get detailed reply from dadi about her she had tweeted before
हिमांशी खुराना और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर हिमांशी खुराना और कंगना रनौत के बीच झड़प हो चुकी है। कंगना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर लिखा, 'शर्मनाक... किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है, सरकार ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को फायदा उठाने का मौका नहीं देगी और खून के प्यासे गिद्धों और टुकड़े गैंग को फिर से शाहीन बाग दंगे जैसे हालात बनाने से रोकेगी।' 

कंगना के इस ट्वीट पर हिमांशी खुराना बुरी तरह भड़क गईं। हिमांशी ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि चलो अब अंतर नहीं रहा आप में और बॉलीवुड में, क्योंकि आपके अनुसार, आपके साथ गलत हुआ था तो शायद आप ज्यादा कनेक्ट कर पातीं किसानों से। चाहे वो गलत या सही, लेकिन यह सब तानशाही से कम नहीं।' उनके इन सब ट्वीट के बाद कंगना ने हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'कंगना रनौत ने ब्लॉक कर दिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed