सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: दो महीने बाद कंगना को आई नवाजुद्दीन के बर्थडे की याद, स्टोरी लगाकर किया विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut gives Birthday wishes to Nawazuddin Siddiqui after two months shares a story on instagram
कंगना रणौत-नवाजुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर ऐसा होता है कि हमें अपने यार-दोस्तों का जन्मदिन सही तारीख पर याद नहीं रहता। ऐसे में एक या दो दिन बाद अचानक याद आता है और फिर बधाई दी जाती है। मगर, अभिनेत्री कंगना रणौत ने तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पूरे दो महीने बाद जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि अभिनेता 19 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। मगर कंगना रणौत ने अब जाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos
Kangana Ranaut gives Birthday wishes to Nawazuddin Siddiqui after two months shares a story on instagram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाकायदा नअपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने मैसेज लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे नवाजुद्दीन सिद्धिकी'। कंगना की स्टोरी देखने के बाद फैंस के मन में यह सवाल है कि बिना जन्मदिन के आखिर उन्होंने नवाजुद्दीन को जन्मदिन की बधाई क्यों दी है? हालांकि, अभी इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut gives Birthday wishes to Nawazuddin Siddiqui after two months shares a story on instagram
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्धिकी कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के बैनर तले बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ अवनीत कौर नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म के जरिए नवाज पहली बार कंगना के साथ नजर आएंगे। 'टीकू वेड्स शेरू' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है।

Kangana Ranaut gives Birthday wishes to Nawazuddin Siddiqui after two months shares a story on instagram
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनोट के प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' ने नवाजुद्दीन की एक फोटो साझा करके इस बात का एलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारी जनरेशन के बेस्ट एक्टर ने 'टीकू वेड्स शेरू' की टीम को जॉइन किया है। हम अपने शेर को पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।' वहीं कंगना ने भी नवाजुद्दीन की एक फोटो शेयर कर टीम में शामिल होने पर उनका स्वागत किया था। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा था, 'टीम में आपका स्वागत है सर।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed