सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu: तापसी पन्नू के करियर की सबसे महंगी फिल्म है शाबाश मिट्ठू, कास्ट से लेकर बजट तक जानिए सब कुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
shabaash mithu box office collection Taapsee Pannu film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने दम पर फिल्म हिट कराने का माद्दा रखती हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है, क्योंकि उनकी फिल्में ज्यादातर लीक से हटकर विषयों पर होती हैं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी जाता है। वर्तमान में तापसी अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में भी वह जमकर मेहनत कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं, फिल्म के बजट से लेकर कहानी और स्टार कास्ट तक सारी जानकारी।  

Trending Videos
shabaash mithu box office collection Taapsee Pannu film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

मिताली राज की बायोपिक है शाबाश मिट्ठू
फिल्म शाबाश मिट्ठू में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अच्छी समीक्षा दी थी। फिल्म में मिताली राज के करियर से लेकर निजी जिंदगी तक की कहानी दिखाई जाएगी, लेकिन फिल्म का पूरा फोकस एक महिला होने के नाते मिताली के क्रिकेटर बनने में आई परेशानियों को सामने लाने पर है। जहां परिवार से लेकर एकेडमी तक एक के बाद एक समस्याओं के बाद मिताली राज ने पुरुष प्रधान इस खेल में खुद को साबित किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
shabaash mithu box office collection Taapsee Pannu film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

कितना है फिल्म का बजट
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक मीडिया इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है, लेकिन साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के बजट की तुलना बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स अभिनेताओं की फीस से भी की थी और बताया था कि उनकी फिल्म का बजट मात्र किसी ए-लिस्टर अभिनेता की फीस के बराबर है। जानकारी के मुताबिक, तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू  का तकरीबन 25 से 30 करोड़ रुपये है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि स्टार कास्ट की फीस क्या है।  

shabaash mithu box office collection Taapsee Pannu film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिट्ठू स्टार कास्ट
फिल्म शाबास मिट्ठू में तापसी पन्नू लीड रोल 'मिताली राज' के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस मुमताज सोरकार भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की किरदार में दिखाई देंगी। वही फिल्म में एक्ट्रेस देवदर्शनी मिताली राज की मां और विजय राज जैसे दिग्गज कलाकार कोच के किरदार में नजर आने वाले हैं। वायकॉम 18 पिक्चर्स द्वारा निर्मित और श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित शाबाश मिट्ठू एक स्पोर्ट्स ड्रामा है।   

विज्ञापन
shabaash mithu box office collection Taapsee Pannu film predictions advance booking screen counts budget cast crew story
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' में मिताली राज के क्रिकेटर बनने के संघर्ष को तो दिखाया ही जाएगा, इसके साथ ही उनके 23 साल के करियर में मिली सफलता और असफलताओं जैसे उतार-चढ़ाव के अनुभव को भी दर्शाया जाएगा। यह फिल्म 15 जुलाई, 2022 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed