फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना की बयानबाजी: फिलिस्तीन के खिलाफ इस्रायल के पक्ष में की टिप्पणी, ट्रोलर्स ने पूछा- पता भी है क्या हो रहा है

Thu, 13 May 2021 01:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 13 May 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut got trolled for supporting Israel against Palestine on Jerusalem violence
कंगना रणौत - फोटो : Social media

इन दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। पिछले हफ्ते फिलिस्तीनी संगठन हमास और यरूशलम के बीच हिंसा ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। दोनों ओर से रॉकेट हमले हुए और भारी तबाही का मंजर है। इस्रायल के हमले में गाजा की एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई है, तो इसके जवाब में हमास के और ज्यादा रॉकेट गिराने की आशंका खड़ी हो गई है। इस संघर्ष पर पूरी दुनिया नजर बनाए हुए है और इसे शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसपर टिप्पणी की है।

Kangana Ranaut got trolled for supporting Israel against Palestine on Jerusalem violence
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने कहा कि ‘'कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के विरूद्ध इस युद्ध में भारत इस्रायल के साथ खड़ा है। अपने देश और लोगों को आतंकवाद से बचाना हर राष्ट्र का मौलिक अधिकार है और इसमें भारत, इस्रायल के साथ खड़ा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा 'वो आतंकवाद फैलाएंगे, जब आप करारा जवाब देंगे तो बेईमानी से पीड़ित बन जाएंगे। आप सिर्फ धरना प्रदर्शन भी करेंगे तो वो आपकी संसद और फाइव स्टार होटल पर धमाका कर देंगे। जो लोग उन्हें जवाब देना चाहते हैं उन्हें इस्रायल से सीखना चाहिए।‘

Kangana Ranaut got trolled for supporting Israel against Palestine on Jerusalem violence
कंगना रणौत की इंस्टा स्टोरी - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अपनी इस टिप्पणी के बाद कंगना ट्रोल हो रही हैं। वहीं, कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने तो कंगना के इंस्टाग्राम बैन करने की मांग कर डाली है। एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या कंगना भारत की विदेश सचिव हैं। भारत खुद अभी आपदा में झुलस रहा और यहां पढ़े लिखे लोग भाषणबाजी में समय बिता रहे हैं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut got trolled for supporting Israel against Palestine on Jerusalem violence
कंगना रणौत की इंस्टा स्टोरी - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘कंगना को ये भी नहीं पता होगा कि वहां क्या हो रहा है और किस लिए हो रहा है। लोगों ने फिलिस्तीन की तरफ नहीं देखने की शपथ ले रखी है।‘ बता दें कि कंगना का ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut got trolled for supporting Israel against Palestine on Jerusalem violence
कंगना के खिलाफ ट्वीट्स - फोटो : Twitter

पिछले कुछ समय से कंगना लगातार विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। बंगाल चुनाव में अपने विवादित बयान के कारण उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से कंगना इंस्टाग्राम पर बयानबाजी कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed