फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: अपनी मौत की अफवाह का खंडन करते-करते बहन का हो गया निधन, मुकेश खन्ना ने सुनाई आपबीती

Thu, 13 May 2021 11:53 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 13 May 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna elder sister dies of covid 19 a day after he dismissed his death rumours
बहन व परिवार संग मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

कोरोना के कारण भारत में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन इसकी चपेट में आकर हजारों लोगों की मौत हो रही है। अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना की बड़ी बहन कमल कपूर कोरोना से जंग हार गई हैं। बता दें कि एक दिन पहले मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर छायी हुई थी, जिसके बाद अभिनेता ने इस अफवाह को खारिज कर दिया था। वहीं, एक दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन नहीं रहीं।

Mukesh Khanna elder sister dies of covid 19 a day after he dismissed his death rumours
मुकेश खन्ना - फोटो : Social media

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बड़ी बहन भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि 'कल घंटों मैं अपनी मौत की झूठी खबर का सच बताने का संघर्ष करता रहा, लेकिन मुझे पता नहीं था कि एक भयंकर सच मेरे ऊपर मंडरा रहा है। आज मेरी इकलौती बड़ी बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से काफी मर्माहत हूं। हम सब परिवार सकते में आ गए हैं। 12 दिन में कोविड को हराने के बाद फेफड़ों में आई समस्या से वो हार गईं। पता नहीं ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा है। सचमुच मैं पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं। अश्रुपूरित नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

 

Mukesh Khanna elder sister dies of covid 19 a day after he dismissed his death rumours
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘मजबूत रहिए सर।‘ वहीं, एक अन्य ने लिखा कि ‘सर हम सभी आपके साथ हैं कृपया मजबूत रहें।‘ इस तरह की तमाम प्रतिक्रियाएं अभिनेता के पोस्ट पर देखी जा रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने बताया कि 'आखिरी वक्त तक हम बेड के इंतजाम में लगे रहे और नहीं मिल पाने के कारण बहन को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और इसके बाद उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna elder sister dies of covid 19 a day after he dismissed his death rumours
मुकेश खन्ना - फोटो : Social media

बता दें कि हाल ही में मुकेश खन्ना के निधन की अफवाह उड़ी थी, जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वह एकदम स्वस्थ हैं। अभिनेता ने लिखा था कि ‘मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मुझे इस अफवाह का खंडन करने को कहा गया है और मैं इसका खंडन करता हूं। इसके साथ ही मैं निंदा करता हूं जो लोग ऐसी खबरों को फैला देते हैं। सोशल मीडिया की यही दिक्कत है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आपलोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। आप सभी का शुक्रिया।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

 

विज्ञापन
Mukesh Khanna elder sister dies of covid 19 a day after he dismissed his death rumours
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

मुकेश हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। आखिरी बार फिल्म ‘मनी बैक गारंटी’ में वो नजर आए थे। मुकेश ने सौदागर, यलगार, तहलका, शक्तिमान, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बरसात, राजा, वीर, हिम्मत, मैदान-ए-जंग, जज मुजरिम, हेरा फेरी और प्लान जैसी फिल्मों और सीरियल में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed