{"_id":"5c18d473bdec22570b2fcaf0","slug":"kangana-ranaut-grand-entry-at-manikarnika-the-queen-of-jhansi-trailer-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीबाई बन कंगना ने मारी ग्रैंड एंट्री, ट्रेलर लांच के लिए वेन्यू को किया गया 'किले' में तब्दील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लक्ष्मीबाई बन कंगना ने मारी ग्रैंड एंट्री, ट्रेलर लांच के लिए वेन्यू को किया गया 'किले' में तब्दील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशांक गौर
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मणिकर्णिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिसपॉन्स भी मिल रहा है। बतौर डायरेक्टर कंगना की ये पहली फिल्म है। इसलिए उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं। साथ ही कंगना फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हैं।
2 of 5
मणिकर्णिका
कंगना की ये एक्साइटमेंट ट्रेलर लांच इवेंट में भी देखने को मिली। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ कंगना जब वेन्यू पर पहुंचीं तो सभी की निगाहें उन्हीं पर आकर टिक गई। कंगना रनौत इस मौके पर काफी ज्यादा सुंदर लग रहीं थीं। कंगना रनौत की बड़ी बहन भी इस मौके पर उनके साथ नजर आई।
3 of 5
मणिकर्णिका
ट्रेलर लॉन्च के लिए इवेंट वेन्यू को किले में तब्दील कर दिया गया था मानों फिल्म का सेट हो। कंगना के साथ उनकी सेना भी इवेंट में पहुंची। कंगना जब इवेंट में पहुंचीं तो उनका स्वागत फूल बरसा कर किया गया मानो झांसी की रानी अपने किले में दाखिल हो रही हों। ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई के वडाला में भव्य तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मणिकर्णिका
इस मौके पर कंगना ने कई सवालों के भी जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म मणिकर्णिका ऋतिक रोशन की सुपर 30 और इमरान हाशमी की चीट इंडिया से क्लैश हो रही है तो कंगना ने कहा- उन्हें इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट नहीं पता है। कंगना ने आगे कहा- हमने फिल्म में काफी ज्यादा मेहनत की है और हमारा कंटेट भी काफी अच्छा है। हमें फिल्म पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
5 of 5
मणिकर्णिका
इवेंट में झलकारी बाई बनीं अंकिता लोखंडे भी नजर आईं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होने कहा कि वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं। बता दें अंकिता इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।