फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें, एनसीपी नेता ने कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत

Wed, 24 Nov 2021 08:47 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 24 Nov 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut in trouble again, NCP leader has filed a complaint against actress in court
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी वाले बयान के बाद से ही कंगना रणौत की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। कंगना के बयान का पूरे देश में विरोध लगातार हो रहा है। साथ ही अलग अलग राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अल्पसंख्यक शाखा के महासचिव युसूफ परमार ने भारतीय स्वतंत्रता सैनिकों के बारे में दिए बयानों को लेकर कंगना की बोरीवली में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस पर देशद्रोह, जानबूझकर अपमान, शांति भंग करने का मुकदमा चलाने की मांग की है। 

Kangana Ranaut in trouble again, NCP leader has filed a complaint against actress in court
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

युसूफ परमार के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद से ही कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के साथ-साथ टेलीविजन शो पर भी लगाता निराधार बयान दिए हैं, जिसके कारण समाज में असामंजस्य बन रहा है और अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Kangana Ranaut in trouble again, NCP leader has filed a complaint against actress in court
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

युसूफ परमार आगे कहते हैं कि कंगना रणौत ने 10 नवंबर को टीवी पर दिए एक इंटरव्यू में स्वतंत्रता सेनानियों की आलोचना की थी और कहा था कि 1947 में हमें जो मिला वह आजादी नहीं, भीख थी। हमें सही मायने में  2014 में ही आजादी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut in trouble again, NCP leader has filed a complaint against actress in court
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

परमार ने इसे अपानजनक बताया है, जो आम लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। कंगना ने ऐसे बयान देकर न सिर्फ भारत के सविधान का अपमान किया है, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नीचा दिखाया है। जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut in trouble again, NCP leader has filed a complaint against actress in court
कंगना रणौत - फोटो : Social media

परमान ने कहा कि 13 नवंबर को कंगना के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कंगना की टिप्पणी के लिए दिए गए पद्मश्री को वापस लेने की मांग कर चुकी है। कंगना के मामले की सुनवाई कोर्ट 7 जनवरी को तय करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed