बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों के साथ साथ अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में कंगना सचिन वाजे की गिरफ्तारी को लेकर आक्रामक हुई हैं। सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर शिवसेना पर निशाना साधते हुए सरकार की आलोचना की है। कंगना ने लिखा, 'इस पूरे प्रकरण के लिए शिवसेना जिम्मेदार है।
'अगर ठीक से जांच हो गई तो गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार', सचिन वाझे की गिरफ्तारी मामले में शिवसेना पर बरसीं कंगना रणौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने एक न्यूज चैनल के ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि सचिन वाझे को 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है।
My X-rays can detect huge conspiracy here,this cop was suspended after Shivsena came in power they got him back, if investigated properly not only hidden skeletons will roll out but even Maharashtra government will fall,I can also sense 200 more FIR’s on me, bring it on,Jai Hind https://t.co/Mt7KpKNghp
कंगना ने इस ट्वीट को ट्वीट को साझा करते हुए लिखा है कि 'मेरा अनुभव कहता है कि इस प्रकरण में बहुत बड़ी साजिश रची गई है। जो पुलिसवाला सस्पेंड था उसे शिवसेना के सत्ता में आने के बाद वापस लाया गया। गहराई से जांच की जाएगी तो और भी बहुत सारे राज बाहर आएंगे और इससे महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार गिर जाएगी। मुझे ऐसा भी लग रहा है कि मेरे ऊपर 200 और एफआईआर की जाएंगी। आने दो इन्हें, जय हिंद।'
उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। यह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी।
उस समय मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाजे का बयान दर्ज किया था। वाजे को 2004 में ख्वाजा यूनुस की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में निलंबित भी किया गया था। 2020 में उनकी सेवाएं बहाल की गई और वह मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।