{"_id":"5cdd7012bdec2207402eadbb","slug":"kangana-ranaut-lawyer-threaten-to-aditya-pancholi-with-a-false-case-actor-shares-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के वकील ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, आदित्य पंचोली ने दिखाया सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत के वकील ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, आदित्य पंचोली ने दिखाया सबूत
Fri, 17 May 2019 01:04 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 17 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना और उनकी बहन ने आदित्य के खिलाफ शोषण और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। कुछ दिनों पहले आदित्य ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना के वकील ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी।
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut
- फोटो : social media
आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत, उनकी बहन रंगोली और वकील रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। कंगना ने अपने पुराने कई इंटरव्यू में आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था।
aditya pancholi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य ने कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी का वह विडियो जारी किया है, जिसमें वह एक्टर और उनकी पत्नी जरीना वहाब पर झूठा रेप केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। इस विडियो में सिद्दीकी पंचोली और को धमकी देते हुए कहते हैं कि रंगोली की ओर से उन पर रेप केस फाइल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
aditya pancholi
मिड डे से बातचीत आदित्य पंचोली ने कहा था, "मैंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस पहले ही दर्ज कराया है। इस साल 6 जनवरी को कंगना के वकील ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने मानहानि का केस वापस नहीं लिया तो वो मेरे ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराएंगी। लेकिन शुक्र है कि मैंने उनके साथ 18 मिनट की मुलाकात रिकॉर्ड की है।'
विज्ञापन
kangana ranaut
क्या कहा था कंगना ने?
कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा था, ''मैं मुंबई में बिलकुल नई थी, 18 साल की भी नहीं थी और एक हॉस्टल में रहती थी। तब आदित्य पंचोली ने मुझे एक फ्लैट दिया था लेकिन उन्होंने वहां मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया। मैंने इस बारे में उनकी पत्नी से बात की लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद करने से इंकार कर दिया। मैं बड़ी मुश्किल से खिड़की से कूदकर उस घर से निकल पाई। बाद में अनुराग बासु और उनकी पत्नी ने मेरी मदद की, अनुराग ने 15 दिन तक मुझे अपने ऑफ़िस में छिपाकर रखा।''