फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की फिल्म का कान फिल्म फेस्टिवल में सरकारी खर्चे पर होगा प्रदर्शन

Tue, 14 May 2019 01:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 May 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut mental hai kya will show in cannes festival
mental hai kya

देश में चल रहे आम चुनाव के चलते भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल अभी तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा भले न की हो, लेकिन चुनाव कार्यक्रमों को बीच में ही छोड़ इसके दो बड़े अफसर फ्रांस के कान्स शहर में होने वाले सालाना फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने की तैयारियां कर चुके हैं।

kangana ranaut mental hai kya will show in cannes festival
Mental hai kya

अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कान जा रहे इस दस्ते में इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी में शामिल निर्माता निर्देशक राहुल रवैल, फिल्म इंदु सरकार बनाने वाले मधुर भंडारकर भी शामिल हैं। ये अफसर अपने साथ कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या भी लेकर जा रहे हैं, जिसे वहां भारत सरकार की तरफ से प्रदर्शित किया जाएगा।

kangana ranaut mental hai kya will show in cannes festival
national film awards
राष्ट्रीय पुरस्कार अधर में लटके
पिछले महीने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि 17वीं लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव जारी हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्मों के लिए दोस्तान व्यवहार करने वाला एक राज्य भी चुना जाता है। चूंकि चुनावों के चलते आचार संहिता लागू इसलिए ये पुरस्कार आचार संहिता लागू रहने तक घोषित नहीं किए जाएंगे। हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति 3 मई को करते रहे हैं। फिल्म जगत में सरकार के इस निर्णय की तीखी आलोचना हुई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तय करने वाली जूरी के अध्यक्ष रह चुके शेखर कपूर ने भी इसे सही नहीं माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut mental hai kya will show in cannes festival
Prasoon Joshi, Madhur bhandarkar - फोटो : social media
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जिम्मेदार
राष्ट्रीय पुरस्कारों को चुनाव के नाम पर टाल देने वाले सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अफसर अब 14 मई से 25 मई तक होने वाले कान्स फिल्म समारोह जाने की तैयारी कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक कान जा रहे सरकारी दस्ते में सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, शाजी करून और राहुल रवैल के अलावा पिछले साल सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली निर्माता-निर्देशक रीमा दास के अलावा सूचना और प्रसारण मंत्रालय सचिव अमित खरे व संयुक्त सचिव अशोक कुमार परमार शामिल हैं।
विज्ञापन
kangana ranaut mental hai kya will show in cannes festival
Mental hai kya

'मेंटल है क्या' का सरकारी प्रदर्शन
ये भी पता चला है कि ये सरकारी दस्ता अपने साथ अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या भी लेकर जा रहे हैं और इसका प्रदर्शन कान फिल्म समारोह में लगने वाले भारतीय पैवेलियन में दुनिया भर से आने वाले फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों के लिए वहां करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बारे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय से उनका पक्ष लेने की कोशिश भी की गई लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed