{"_id":"5cda5c93bdec22070970f7bf","slug":"manushi-chillar-birthday-know-about-everything-of-former-miss-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, 118 देशों की सुंदरियों को दी थी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, 118 देशों की सुंदरियों को दी थी कड़ी टक्कर
मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में विश्व की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीता था । जब मानुषी मिस वर्ल्ड बनी थीं तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी । आज मानुषी अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं । मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ था । उनके माता-पिता डॉ नीलम छिल्लर प्रोफेसर और डॉ मित्र बासु छिल्लर साइंटिस्ट हैं ।
2 of 7
manushi chillar
मानुषी के दो भाई-बहन दलमित्र छिल्लर और देवांगना छिल्लर भी हैं । मानुषी उस वक्त रातोंरात स्टार बन गई थीं जब 18 नवम्बर 2017 को उन्होंने विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया था । उन्हें विश्व सुंदरी 2017 का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल ने पहनाया गया था ।
3 of 7
manushi chillar
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो मानुषी एक बेहतरीन डांसर भी हैं । वो कुचिपुड़ी नृत्य में पारंगत हैं।उन्होंने राजा और राधा रेड्डी के अलावा कौशल्या रेड्डी जैसे मशहूर डांसर से कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा ली । इसके अलावा उन्हें एक्टिंग, गाने और ड्रॉइंग करने का बहुत शौक है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Manushi Chillar
कुछ दिनों पहले ही मानुषी छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन भी लिया था। साथ ही उन्हें किताबें पढ़ने और कविताएं लिखने का भी शौक है । मानुषी के पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं । वहीं सुपरस्टार ऋतिक रोशन को सबसे सेक्सिएस्ट पुरुष मानती हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
manushi chillar
- फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 118 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी थी । प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत ने 17 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया था । आइए आपको बताते हैं कि मानुषी छिल्लर के कौन से जवाब ने उन्हें विश्व सुंदरी बना दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।