फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency Release Date: इस साल नहीं आएगी 'इमरजेंसी', जानें कंगना रनौत की फिल्म की नई रिलीज डेट

Mon, 18 Nov 2024 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का इंतजार करे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। आज नई तारीख का पता चल गया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Movie Emergency to hit theaters next year Know about new release date
इमरजेंसी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' खूब चर्चा में रही है। रिलीज से पहले ही इस पर विवाद भी काफी हुए हैं। हालांकि, दर्शकों तक यह अभी तक नहीं पहुंच सकी। इसकी रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। इस साल सितंबर में इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब आज सोमवार की इसकी नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Javed Akhtar: जावेद अख्तर पर हुआ मानहानि का केस वापस, आरएसएस पर की गई इस टिप्पणी के कारण हुआ विवाद

Kangana Ranaut Movie Emergency to hit theaters next year Know about new release date
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब

इस तारीख को होगी रिलीज
कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट का एलान हो चुका है। आज कंगना रनौत ने इससे पर्दा उठाया है। यह फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी, बल्कि अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नई तारीख है 17 जनवरी 2025।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut Movie Emergency to hit theaters next year Know about new release date
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब

कंगना ने साझा किया पोस्ट
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'देश की सबसे ताकतवर महिला की महागाथा... और वह क्षण जिसने भारत की नियति बदल दी...इस पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Movie Emergency to hit theaters next year Know about new release date
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर बोले- 'जय हो!'
कंगना के पोस्ट पर अभिनेता अनुपम खेर ने कमेंट किया है, 'जय हो!'। इसके अलावा यूजर्स भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'इस फिल्म के लिए एडवांस में ब्लॉकबस्टर बटन'। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार पता चल गया! इस फिल्म का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं'। इसके अलावा लोग कंगना रनौत को बधाई दे रहे हैं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए कबूली अपनी भावनाएं, बोले- मैं बहुत पसंद करता हूं

विज्ञापन
Kangana Ranaut Movie Emergency to hit theaters next year Know about new release date
इमरजेंसी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना कर रहीं फिल्म का निर्देशन 
कंगना रनौत की यह फिल्म देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। इसमें देश में लगे आपातकाल के दौर को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। कंगना फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने संभाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिला चौधरी जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। 
Neha Dhupia: बेटी मेहर के जन्मदिन पर नेहा धूपिया ने शेयर की प्यारी पोस्ट, खुद को बताया उनकी 'नंबर 1' प्रशंसक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed