Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ott release this week Nayanthara Beyond The Fairy Tale love your enemy yeh kaali kaali aankhein 2 martin
{"_id":"673ad7e22163a9505501479d","slug":"ott-release-this-week-nayanthara-beyond-the-fairy-tale-love-your-enemy-yeh-kaali-kaali-aankhein-2-martin-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: 'मार्टिन' से लेकर 'ये काली काली आंखें' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-क्राइम का तड़का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Week: 'मार्टिन' से लेकर 'ये काली काली आंखें' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-क्राइम का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:30 AM IST
सार
नवंबर का चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है। ऐसे में इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आने के लिए तैयार हैं। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी।
कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए नवंबर का चौथा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नवंबर के चौथे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।
2 of 6
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल
- फोटो : इंस्टाग्राम: @nayanthara
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल
'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' डॉक्यूमेंट्री शो साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की निजी जिंदगी पर आधारित हैं। शो में उनके स्टारडम के सफर, लव लाइफ और निजी संघर्षों को दिखाया जाएगा। इसमें उपेंद्र राव, तापसी पन्नू, राधिका सरथकुमार और निर्देशक एटली नजर आएंगे। नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल 18 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
3 of 6
मार्टिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
मार्टिन
'मार्टिन' कन्नड़ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान से भारत आता है। वह देश में आता है और उस आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है, जिसकी योजना बनाई गई थी। फिल्म में ध्रुव सरजा, अन्वेषी जैन, वैभवी शांडिल्य, जॉर्जिया एंड्रियानी और आराश शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन 23 नवंबर को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो
- फोटो : इंस्टाग्राम
अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो
'अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो' की कहानी एक मनमौजी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आपराधिक साजिश में शामिल हो जाता है। तेलुगु फिल्म में रुक्मिणी वसंत, दिव्यांशा कौशिक, निखिल सिद्धार्थ, सत्य अक्कला और विवा हर्ष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो 20 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
लव योर एनिमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
लव योर एनिमी
लव योर एनिमी की कहानी एक सिंगल-लॉग ब्रिज रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सेओक जी वॉन और यूं जी वॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही दिन और एक ही नाम से पैदा हुए थे और पीढ़ियों से दुश्मन थे। बाद में वे 18 साल बाद फिर से मिलते हैं। शो में किम ये-वोन, जंग यू-मी, ली सी-वू, जू जी-हून, किम जंग यंग और जियोन हये-जिन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। लव योर एनिमी 23 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।