{"_id":"5c7cf3a8bdec224e4508009d","slug":"kangana-ranaut-on-manikarnika-release-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक में 'मणिकर्णिका' की रिलीज पर निशाने पर आई थीं कंगना, अब बोलीं- 'हमने सेना भेजी थी लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक में 'मणिकर्णिका' की रिलीज पर निशाने पर आई थीं कंगना, अब बोलीं- 'हमने सेना भेजी थी लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
Link Copied
हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वालीं कंगना रनौत इन दिनों एक के बाद एक सेलिब्रिटीज पर निशाना साध रही हैं। एक इवेंट में पहुंचीं कंगना ने ऋतिक रोशन और करण जौहर को फिर से आड़े हाथों लिया। हाल ही में कंगना मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में आई जब उन्होंने पुलवामा हमले का तो विरोध किया लेकिन उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज की गई।
Trending Videos
2 of 5
Kangana Ranut
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर यूजर्स कंगना से सवाल पूछ रहे थे कि एक ओर तो वो शबाना आजमी को देश विरोधी कह रही हैं दूसरी ओर मणिकर्णिका पाकिस्तान में रिलीज की गई है। अब जब मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया तो पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना के जवाब को सुनकर ऐसा लगता है कि उनके पास इसका जवाब ही नहीं है और सवाल को टालती हुई दिखीं। कंगना ने कहा कि 'फिल्म की डिजिटल कॉपी डिस्ट्रीब्यूट हो चुकी है और अब कुछ नहीं किया जा सकता है।' आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'उन कॉपीज को लाने के लिए हमें सेना भेजनी होगी, जो हमने भेजी थी लेकिन वो फिल्म की कॉपी लेकिन नहीं आए।'
4 of 5
kangana
- फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा कि 'वैसे भी मैं ट्रेड मिनिस्टर नहीं हूं। देश में जो भी नियम के मुताबिक काम हो रहा है मैं हमेशा उसके साथ हूं। हम आगे जरूर अपनी फिल्मों की रिलीज रोक सकते हैं लेकिन अभी कुछ नहीं किया जा सकता है। मेरे लिए देश और जवानों से बढ़कर कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
इससे पहले शबाना आजमी और जावेद अख्तर के पाकिस्तान में कार्यक्रम रद्द करने पर कंगना ने कहा, 'इस तरह कार्यक्रम रद्द करना हैरान करता है, यह वही लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं, जब उरी हमले के बाद पाक कलाकारों पर रोक लगी हुई है तो कराची में कार्यक्रम का क्या मतलब है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।