{"_id":"5c751ee1bdec22270200e831","slug":"kangana-ranaut-on-surgical-strike-2-says-we-salute-indian-airforce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायुसेना को बधाई देते हुए बोलीं कंगना-जो भी बुरी नजर से इस देश को देखेगा उसकी आंखें नोच ली जाएंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायुसेना को बधाई देते हुए बोलीं कंगना-जो भी बुरी नजर से इस देश को देखेगा उसकी आंखें नोच ली जाएंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना Indian AirForce द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि करते हुए भारत ने साफ किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
2 of 5
salman khan
भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद हर तरफ भारतीय वायुसेना (IAF) की जमकर तारीफ हो रही है। सलमान खान, अजय देवगन, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, अभिषेक बच्चन, कैलाश खेर, विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर जैसे सेलेब्स ने ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी है।
3 of 5
kangana ranaut
अब क्वीन कंगना रनौत ने भी भारतीय वायुसेना के तारीफों के पुल बांधे हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कि हम सच्चे नायकों की तरह वापस आने के लिए भारतीय एयरफोर्स को सलाम करते हैं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को निर्णायक कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना
कंगना ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो गई है। संदेश स्पष्ट है, जो भी बुरी नजर से इस देश को देखेगा उसकी आंखें नोच ली जाएंगी। जय हिंद। कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है मोदी जी ने आतंकवाद बहुत ही जोरदार और स्पष्ट संदेश भेजा है। भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमलों से पता चलता है कि भारत ने पाकिस्तान को भारतीय सरजमी से आतंक को दूर रखने की हर मुमकिन कोशिश की है।
विज्ञापन
5 of 5
tejas
- फोटो : अमर उजाला
बता दें भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) ने एलओसी (LoC) के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी कैंपों (Terrorist Camp) को धवस्त कर दिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए। इस जवाबी कार्रवाई में कई बड़े आतंकी, सीनियर कमांडर और जेहादी मारे गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।