{"_id":"62c8217976956a75c162bba6","slug":"kangana-ranaut-reached-bathinda-high-court-demanding-cancellation-of-the-defamation-complaint","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: बठिंडा मानहानि केस को रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, महिंदर कौर के खिलाफ किया था ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: बठिंडा मानहानि केस को रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, महिंदर कौर के खिलाफ किया था ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत को बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहा जाता है। वह बॉलीवुड में ज्यादातर लोगों से पंगा ले चुकी हैं। अभिनेत्री पर बठिंडा की कोर्ट में मानहानि मामले में समन जारी किया गया था। इसी मामले को लेकर अभिनेत्री पंजाब और हरियाणा कोर्ट जा पहुंची हैं। बता दें कि इस मामले में कंगना राहत मिलने की उम्मीद से हाईकोर्ट पहुंची हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होनी है। बता दें कि बठिंडा में पिछले साल जनवरी में कंगना के खिलाफ दर्ज मानहानि की शिकायत को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
2 of 4
मोहिंदर कौर, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब कृषि कानून को लेकर आंदोलन चल रहा था, तब कंगना ने बठिंडा की मोहिंदर कौर की एक तस्वीर शेयर की थी। कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उनको 100-100 रुपये की रोज की मजदूरी के लिए आंदोलन में लाया गया है। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था, हालांकि इसके बाद अभिनेत्री ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पंजाब में उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी संबंध में कंगना के खिलाफ बठिंडा कोर्ट में मोहिंदर कौर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस मामले पर 4 जनवरी 2021 में कोर्ट में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद करीब 13 महीने सुनवाई चली। बठिंडा की कोर्ट ने मामले में कंगना को समन जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। वहीं कंगना को जवाब देते हुए मोहिंदर कौर ने ये भी कहा था कि उनके पास 13 एकड़ की जमीन है और अभी भी वह अपने परिवार के साथ मेहनत करती हैं। उनको 100 रुपये की मजदूरी की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहिंदर कौर ने कंगना से ये तक कह दिया था कि कोरोना के समय अगर उनके पास काम नहीं है तो वह मोहिंदर के पास आ सकती हैं। वह कंगना को खेत में काम के बदले मजदूरी देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने मोहिंदर कौर को बिलकिस बानो समझ लिया था। बिलकिस शाहीन बाग में सीएए के विरोध का चेहरा रही थीं। मोहिंदर कौर ने याचिका में कहा कि कंगना ने उनकी तुलना किसी दूसरी महिला से की। उन्होंने कहा कि कंगना के ट्वीट से उन्हें मानसिक परेशानी हुई और उनकी छवि को ठेस पहुंची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।