फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: पिता बनने पर खुलकर बोले रणबीर कपूर, टीवी की अनुपमा से ली बच्चे संभालने की ट्रेनिंग

Fri, 08 Jul 2022 05:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Jul 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Shamshera Ranveer Kapoor talks about becoming a father in ravivar with star parivaar and takes training to handle children
रुपाली गांगुली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट से शादी करने के बाद अब वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके अलावा, उनकी अपकमिंग फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिसमें 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' शामिल है। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। हाल ही में, रणबीर कपूर और वाणी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने स्टार प्लस का शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में पहुंचे। इस मौके पर शो में सीरियल 'अनुपमा' और 'इमली' की स्टार कास्ट मौजूद थी। शो में रणबीर ने पिता बनने पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस रुपाली गांगुली से पिता बनने की ट्रेनिंग भी ली।
Shamshera Ranveer Kapoor talks about becoming a father in ravivar with star parivaar and takes training to handle children
रणबीर कपूर, वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर ने इस शो में कहा, 'दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनने के लिए मुझे अपने बच्चे की देखबाल करना सीखना होगा। मैंने हमेशा सोचा था कि लोग इसे कैसे करते होंगे। अब मेरी बारी भी आ गई है। मैं एक तरह से बिल्कुल अनजान हूं। मुझे और आलिया को बच्चे की देखभाल करना सीखना होगा। मुझे यह भी डर है कि मुझे नहीं पता कि बच्चे को ठीक से कैसे पकड़ा जाता है, इसलिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं हूं और अनुपमा जी द्वारा सीखना पसंद करूंगा।'

Shamshera Ranveer Kapoor talks about becoming a father in ravivar with star parivaar and takes training to handle children
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर की इस बात को सुनने के बाद 'रविवार विद स्टार परिवार' के सेट पर अनुपमा (रुपाली गांगुली) ने अभिनेता को दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनने की ट्रेनिंग दी। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, जब अनुपमा यहां है। रुपाली गांगुली ने रणबीर कपूर को बच्चे को दूध पिलाना, डकारना, पाउडर लगाना और बच्चे को ठीक से पकड़ना सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera Ranveer Kapoor talks about becoming a father in ravivar with star parivaar and takes training to handle children
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का लुक काफी खौफनाक है और रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed