फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: तालिबान के अफगानिस्तान पर हुए कब्जे पर कंगना ने जताई चिंता, बोलीं- कल ये हमारे साथ...

Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut react on Taliban and afghanistan issue says we are silent now can happen to us also
कंगना रणौत, अफगानिस्तान-तालिबान मामला - फोटो : Instagram

अफगानिस्तान पर तालिबान का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि देश को खून-खराबे से बचान के लिए उन्होंने देश छोड़ा है।अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों में भय साफ दिखाई दे रहा है। लोग किसी भी तरह देश छोड़ना चाहते हैं।



कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया

इसके लिए वह अपनी जान तक जोखिम में डाल दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोगों को एक रनवे पर दौड़ते विमान के बाहरी हिस्से पर बैठे हुए देखा जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए भारत के लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर कंगना रणौत ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए हैं।

Kangana ranaut react on Taliban and afghanistan issue says we are silent now can happen to us also
तालिबान-अफगानिस्तान मामले पर कंगना का पोस्ट - फोटो : Instagram

कंगना ने एक ब्रेकिंग न्यूज की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज हम इसे चुपचाप देख रहे हैं कल ये हमारे साथ भी हो सकता है'। इसके साथ ही कंगना ने एक और खबर पर अपने विचार साझा किए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान के सभी हिंदुओं को भारत लाएगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'अच्छा हुआ मैंने सीएए के लिए लड़ाई लड़ाई, मैं पूरी दुनिया को बचाना चाहती हूं लेकिन मुझे इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी'।



View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana ranaut react on Taliban and afghanistan issue says we are silent now can happen to us also
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही कंगना ने एक और स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये सच है कि अफगानिस्तान को हमारी जरूरत है। वो सारे ड्रामेबाज जो पेलेस्टाइन मुस्लिम के लिए आंसू बहा रहे थे वो अब अफगानी मुस्लमानों के मरने का जश्न मना रहे हैं। मैं अपनी सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगी जो सीएए लाए और एक उम्मीद दी कि सभी हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बुद्धिस्ट्स, पारसी और पड़ोसी इस्लामिक मुल्क के दूसरे धर्म-समुदाय के लोगों को रहने की जगह मिल सके। आज हम पूरे अफगानिस्तान को बचा सकते लेकिन शुरुआत घर से होगी। अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करती हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut react on Taliban and afghanistan issue says we are silent now can happen to us also
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही कंगना ने और भी कई तस्वीरें पोस्ट कर कई बातें लिखी हैं। कंगना ने लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि अफगानिस्तान एक हिंदू और बुद्धिस्ट नेशन था इस्लामिक नेशन बनने से पहले? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि याद रखें कि पाकिस्तान अमेरिका को पालता है और अमेरिका उन्हें हथियार देता है। तालिबान हमारे कितने करीब आ गया है। ये कल को हम हो सकते हैं अगर मोदी जी ना हो तो'।

विज्ञापन
Kangana ranaut react on Taliban and afghanistan issue says we are silent now can happen to us also
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताते हुए कंगना ने कई वीडियो भी साझा किए। बता दें कि कंगना के अलावा और भी कई सितारों ने पोस्ट साझा किए हैं। रिया चक्रवर्ती और दूसरे सितारों ने अफगानिस्तान के लोगों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed