लव जिहाद पर बहस के बीच दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एंटी कन्वर्जन लॉ पर लंबा पोस्ट लिखा है। 'इंटररिलीजन मैरिज' की वजह से उन्होंने जो दर्द झेला उसका जिक्र किया है। कमालरुख ने लिखा- वाजिद के देहांत के बाद उनके ससुराल के लोग जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहे हैं। इस मामले में अब कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
वाजिद खान की पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, कंगना ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मामले में अपनी राय रखने वालीं कंगना ने ट्वीट कर PMO से सवाल पूछा है। कंगना ने लिखा है- 'इस देश में पारसी अल्पसंख्यक हैं। वह देश पर कब्जा करने नहीं आए थे वह यहां तलाश में आए थे और उन्होंने बहुत आराम से भारत माता का प्यार मांगा था। इनकी छोटी सी जनसंख्या ने हमारे देश की सुंदरता, वृद्धि और आर्थिक मामलों में बहुत बड़ा योगदान दिया है।'
कंगना आगे लिखती हैं- यह मेरे दोस्त की विधवा हैं जिन्हें परिवार परेशान कर रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहती हूं कि अल्पसंख्यक लोग जो ड्रामा नहीं करते, किसी का सिर कलम नहीं करते, दंगे और धर्म-परिवर्तन नहीं करते, उन्हें हम कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? पारसियों की कम होती संख्या भारत के कैरेक्टर के बारे में बड़ा खुलासा करती है।
कंगना लिखती हैं- 'मां का वो बच्चा जो सबसे ज्यादा ड्रामा करता है उसे अटेंशन और फायदे मिलते हैं और जो ये सब पाने के लायक है उसे कुछ नहीं मिलता। हमें सोचने की जरूरत है। #anticonversionbill

दरअसल साजिद खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है। कमालरुख खान ने लिखा, 'मेरा नाम कमालरुख खान है और मैं दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी हूं। उनसे शादी करने से पहले मैं उनके साथ 10 साल के रिश्ते में थी। मैं पारसी और वह मुसलमान थे। हम वही थे जिसे आप "कॉलेज स्वीटहार्ट्स" कहेंगे। हमने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। यही कारण है कि धर्मांतरण विरोधी बिल की बहस के बीच यह बहुत दिलचस्प है। मेरी परवरिश ऐसे पारसी परिवार में हुई है जहां सभी लोग पढ़े-लिखे और खुलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कह सकते हैं।'