फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद पर बहस के बीच दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज खुलासा- 'धर्म परिवर्तन को किया था मजबूर'

Sun, 29 Nov 2020 09:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Nov 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Wajid Khan wife Kamalrukh Khan on life in an inter caste marriage Scare tactics to make me convert included taking me to court seeking divorce
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्रामट

Late Wajid Khan wife on life in an inter caste marriage: साल 2020 हिंदी सिनेमा के लिए काल साबित हुआ। इस साल कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनमें से एक दिग्गज गायक और संगीतकार वाजिद खान भी हैं। वाजिद खान का इस साल जून में इंतकाल हो गया था। अचानक हुए उनके इंतकाल ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सभी को हैरान कर दिया है।

Wajid Khan wife Kamalrukh Khan on life in an inter caste marriage Scare tactics to make me convert included taking me to court seeking divorce
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल इन दिनों देशभर में लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने अपनी प्रेम कहानी और उनके परिवार के साथ अपने खराब संबंधों को याद किया और भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक बार फिर से धर्मांतरण पर चर्चा हो रही है। इस बार सरकार भी उत्साहित है। इसके बाद कमालरुख खान ने अपनी और वाजिद खान की प्रेम कहानी और उनके परिवार के बारे में विस्तार से लिखा है।

Wajid Khan wife Kamalrukh Khan on life in an inter caste marriage Scare tactics to make me convert included taking me to court seeking divorce
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमालरुख खान ने लिखा, 'मेरा नाम कमालरुख खान है और मैं दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी हूं। उनसे शादी करने से पहले मैं उनके साथ 10 साल के रिश्ते में थी। मैं पारसी और वह मुसलमान थे। हम वही थे जिसे आप "कॉलेज स्वीटहार्ट्स" कहेंगे। हमने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। यही कारण है कि धर्मांतरण विरोधी बिल की बहस के बीच यह बहुत दिलचस्प है। मेरी परवरिश ऐसे पारसी परिवार में हुई है जहां सभी लोग पढ़े-लिखे और खुलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कह सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wajid Khan wife Kamalrukh Khan on life in an inter caste marriage Scare tactics to make me convert included taking me to court seeking divorce
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमालरुख खान ने आगे लिखा, 'हालांकि, शादी के बाद यही स्वतंत्रता, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्य प्रणाली मेरे पति के परिवार के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई थी। उन्होंने पढ़ी-लिखी और आजाद महिला को स्वीकार नहीं किया और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे। मैं हर किसी धर्म का सम्मान करती हूं, लेकिन इस्लाम में परिवर्तित होने के मेरे प्रतिरोध ने मेरे और मेरे पति के बीच की दूरियों को काफी बढ़ा दिया था। यहां तक कि इतना मुश्किल हो गया था कि हमारे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए।'

विज्ञापन
Wajid Khan wife Kamalrukh Khan on life in an inter caste marriage Scare tactics to make me convert included taking me to court seeking divorce
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : Social Media

कमालरुख खान आगे लिखती हैं, 'मेरी गरिमा और स्वाभिमान ने मुझे इस्लाम में परिवर्तित होने और उनके परिवार के लिए झुकने की अनुमति नहीं दी। मैं तबाह हो गई थी, धोखा महसूस किया और भावनात्मक रूप से टूट गई, लेकिन मैंने और मेरे बच्चों ने सब्र किया।' अपनी पोस्ट में कमालरुख खान ने यह भी खुलासा किया है कि वाजिद खान के निधन के बाद भी दिवंगत संगीतकार के परिवार का उत्पीड़न जारी है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamalrukh Kahn (@kamalrukhkhan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed