दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला अब मौत के साथ- साथ ड्रग एंगल की तरफ भी घूम गया है। इसी मामले को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा किया है। जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना का सपोर्ट करते हुए उनके लिए सुरक्षा की मांग की थी। अब कंगना ने भी बीजेपी नेता के इस ट्वीट का जवाब दिया है।
कंगना रनौत को लगता है मुंबई पुलिस से डर, बीजेपी नेता को ट्वीट कर कहा- 'चिंता करने के लिए धन्यवाद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीजेपी नेता राम कदम ने ठाकरे सरकार को एक पत्र लिखा था जिसके जरिए उन्होंने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'सौ घंटे और चार दिन से ज्यादा हो गए हैं कंगना रनौत बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया के सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार है लेकिन उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक कोई सुरक्षा नहीं दी है।'
राम कदम के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। मुझे मुंबई में मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर है। मैं हिमाचल प्रदेश सरकार या सीधे केंद्र से सुरक्षा चाहूंगी। कृपया मुंबई पुलिस नहीं।'
Thank you for your concern sir, I am actually more scared of Mumbai police now than movie mafia goons, in Mumbai I would need security either from HP government or directly from the Centre, No Mumbai police please 🙏 https://t.co/cXEcn8RrdV
कंगना के इस ट्वीट को एक बार फिर से रिट्वीट करते हुए राम कदम ने लिखा कि, 'आपकी हिम्मत को सलाम। विनम्रतापूर्वक कहना चाहूंगा कि मुंबई पुलिस बहुत ही कुशल है लेकिन यह महाराष्ट्र सरकार का रुखापन है जो उनकी छवि को प्रभावित कर रही है। इस सरकार के स्वार्थ ने मुंबई पुलिस के गौरवशाली अतीत को खत्म कर दिया है।'
Kudos to your bravery Kanganaji ! Would like to humbly point out that Mumbai Police is an extremely efficient force but it is Maharashtra Govt's callousness that is affecting their image. this govt's selfishness has really degraded Mumbai Police's glorious past. https://t.co/Q2wgwjFWRl
गौरतलब है कि हाल ही में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने सुशांत मामले में ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
पढ़ें: बढ़े हुए वजन के बाद भी टेलीविजन पर राज किया है राम कपूर ने, अब फिल्में और वेब सीरीज से भी जीत रहे हैं दिल