फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: शादी करने जा रही हैं कंगना रणौत? वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजा 'क्वीन' का प्रोडक्शन हाउस

Tue, 13 Jun 2023 06:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts on rumours getting married gives paparazzi khushkhabri in her own style see viral video
कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। जहां एक तरफ अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बी-टाउन सेलेब्स पर तंज कसने से भी परहेज नहीं करती हैं। कंगना रणौत ने हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर 'टीकू वेड्स शेरू' की डिजिटल रिलीज का एलान किया था, वहीं इसके साथ ही अभिनेत्री की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। हाल ही में कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को 'खुशखबरी' देती नजर आ रही हैं। 

Kangana Ranaut reacts on rumours getting married gives paparazzi khushkhabri in her own style see viral video
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली कंगना रणौत ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें उनका 'मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन' हाउस को सजा हुआ दिख रहा है। यह वीडियो डलते ही इंटरनेट पर जंगल में लगी आग की तरह फैल गया। वीडियो को देखकर फैंस अटकलें  लगा रहे हैं कि कंगना रणौत शादी करने जा रही हैं। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कंगना ने पैपराजी को बताया, जब अभिनेत्री से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। 

Kangana Ranaut reacts on rumours getting married gives paparazzi khushkhabri in her own style see viral video
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन मजे की बात यह है कि यह सजावट और कंगना का इस तरह वीडियो अपलोड करना उनकी शादी की तैयारियों का हिस्सा नहीं बल्कि 'टीकू वेड्स शेरू' के ट्रेलर का प्रमोशनल स्टंट है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर को कंगना से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या वह शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हंसते-खिलखिलाते हुए जवाब दिया कि, 'खबरें तो आप फैलाते हैं, मैं तो सिर्फ खुश-खबरी लाती हूं। इसके बाद वह टीकू वेड्स शेरू का कार्ड देकर पैपराजी से कहती हैं कि आप सब आइएगा।' क्लिप को साझा करते हुए, प्राइम वीडियो ने लिखा, 'खुशखबरी मिल गई हो तो आ जाए फिर, ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है।'
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts on rumours getting married gives paparazzi khushkhabri in her own style see viral video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे 'तनु वेड्स मनु 3' से जोड़ रहा है, तो कोई कंगना को अपनी आदर्श बता रहा है। हालांकि, एक यूजर ने यह भी लिखा कि, '23 जून टीकू वेड्स शेरू, हम सब आमंत्रित हैं।' आपको बता दें, पहले 'टीकू वेड्स शेरू' सिनेमाघरों रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ ही दिन पहले कंगना ने एलान किया कि नवाजुद्दीन और अवनीत कौर अभिनीत यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts on rumours getting married gives paparazzi khushkhabri in her own style see viral video
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को अगली बार राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती देखा जाएगा। इस फिल्म में  अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री ने अपने बैनर 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के तहत फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है। इसके अलावा कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' है। 
Treat Williams: सड़क दुर्घटना में ट्रीट विलियम्स की गई जान, 71 वर्ष के अभिनेता के निधन से शोक में इंडस्ट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed