सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 May 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts to KKBKKJ Actor Salman Khan Receiving Death Threat Says Country is in Safe Hands
कंगना रणौत-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर वह अपनी एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार कंगना ने सलमान खान को लेकर अपनी बात रखी है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने हाल ही में सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षित हाथों में है। इसलिए, सुरक्षा को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

Trending Videos
Kangana Ranaut reacts to KKBKKJ Actor Salman Khan Receiving Death Threat Says Country is in Safe Hands
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना ने कहा, 'हम फिल्मी सितारे हैं। सलमान खान को केंद्र ने सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है, तो डरने की कोई बात नहीं है।' कंगना ने आगे कहा, 'जब मुझे धमकी दी गई थी तो मुझे भी सरकार ने सुरक्षा दी थी। आज देश सुरक्षित हाथों में है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts to KKBKKJ Actor Salman Khan Receiving Death Threat Says Country is in Safe Hands
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना रणौत हाल ही में हरिद्वार गईं, जहां वह गंगा आरती में शामिल हुईं। इसके बाद वह केदारनाथ धाम के भी दर्शन करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं हमेशा से केदारनाथ धाम जाना चाहती थी और आखिरकार अब मेरी मुराद पूरी हो रही है।' बता दें कि जान से मारने की धमकी के बीच सलमान खान को मुंबई पुलिस ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है। 
Anushka Sharma: एक्टिंग नहीं बल्कि ये थी अनुष्का शर्मा की ड्रीम जॉब, फिर कुछ इस तरह बजी किस्मत की घंटी

Kangana Ranaut reacts to KKBKKJ Actor Salman Khan Receiving Death Threat Says Country is in Safe Hands
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सलमान खान ने एक टीवी शो में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'असुरक्षा से सुरक्षा बेहतर है। मुझे सुरक्षा दी गई है। अब सड़क पर साइकिल चलाना या अकेले कहीं जाना संभव नहीं है। इन सब से भी अधिक अब मुझे ये दिक्कत है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत ज्यादा सिक्योरिटी होती है। सुरक्षा गार्ड की गाड़ियों के कारण आम लोगों को दिक्कत होती है। वे लोग मुझे लुक भी देते हैं। पर मेरे प्यारे फैंस, बहुत गंभीर खतरा है, इसलिए सिक्योरिटी दी गई है।'
Chaitanya Suicide: तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य ने की आत्महत्या, दिल दहला देगा सुसाइड से पहले का आखिरी वीडियो

विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts to KKBKKJ Actor Salman Khan Receiving Death Threat Says Country is in Safe Hands
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टर ने आगे कहा, 'मैं सभी जगह पूरी सुरक्षा के साथ जाता हूं, लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि जो होना है वह तो हो कर ही रहेगा, चाहे आप कुछ भी कर लो। लेकिन, ऐसा नहीं है कि मैं बिना सुरक्षा के घूमने लगूंगा, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेरे आसपास आज कल बहुत सारे शेरा हैं। मैं इतनी सारी बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगता है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। 21 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अब तक फिल्म ने 100.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Kartik Aaryan: बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैंस ने की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed