{"_id":"5c9db28bbdec2214757c537f","slug":"kangana-ranaut-revealed-sanjay-leela-bhansali-offered-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' में दीपिका के रोल को लेकर कंगना रनौत का दावा, इस वजह से ठुकराई थी भंसाली की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' में दीपिका के रोल को लेकर कंगना रनौत का दावा, इस वजह से ठुकराई थी भंसाली की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika, padmaavat
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया। प्रमोशन के दौरान कंगना अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार मीडिया में छाई रहीं। अब कंगना ने भंसाली की फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
manikarnika
- फोटो : file photo
कंगना ने बताया कि फिल्म पद्मावत में दीपिका का किरदार पहले उन्हें ऑफर किया गया था। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि 'पद्मावत को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ मैंने मुलाकात की थी। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट भी सुनाई थी।' जब कंगना से पूछा गया कि क्या भंसाली ने उन्हें पद्मावत के लिए अप्रोच किया था तो उन्होंने कहा कि 'हां हमारी बातचीत हुई थी लेकिन उस वक्त मैं अपनी फिल्म मणिकर्णिका में बिजी थी। इस वजह से पद्मावत पर बात आगे नहीं बढ़ पाई।'
3 of 5
Manikarnika
- फोटो : youtube
कंगना ने आगे कहा कि 'भंसाली तो चाहते थे कि फिल्म गोलियों की रासलीला का एक सॉन्ग करूं। भंसाली एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ते हैं।' गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका के काम की काफी तारीफें हुई थीं। ये फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि 'पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी जो कि एक सॉफ्ट पोर्न थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मैंने तस्वीर के विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीनों गानों का फोटोशूट किया था। उसने फोटोशूट से पहले सबकुछ पढ़ा भी था। मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।