{"_id":"5c9d9198bdec22143d3977f4","slug":"malaika-arora-enjoying-bachelor-party-in-maldives-before-wedding-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को फिर मिली हवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को फिर मिली हवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं । शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी । मलाइका और अर्जुन का इस खबर पर कोई बयान नहीं आया । लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने ये कहते हुए इस खबर को अफवाह बताया कि ये सब झूठ है ।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
बोनी कपूर के बयान के बाद इस खबर पर विराम लग गया । एक दिन बाद ही मलाइका की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिससे फिर शादी की खबरों को हवा मिलने लगी है । दरअसल, मलाइका इस समय मालदीव में हैं और अपनी कुछ दोस्तों के साथ छुटि्टयां बिता रही हैं ।
3 of 5
malaika arora
खबरों की मानें तो ये छुटि्टयां नहीं बल्कि शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी है । मलाइका के साथ उनकी दोस्त वाहबिज मेहता, डेलनाज दारूवाला और प्रेसी पांडा भी मालदीव गए हैं । मालदीव से मलाइका और उनकी दोस्तों की कई तस्वीरें सामने आई हैं । कुछ तस्वीरों को मलाइका ने खुद शेयर किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
maldives
इनमें से एक तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट भी किया है । मलाइका की शादी में उनकी गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हो सकती हैं । साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी न्योता भेजने की खबर है ।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।