{"_id":"5c9da99fbdec22144e5c31c7","slug":"varun-dhawan-not-marriage-with-girlfriend-natasha-dalal-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इस वजह से गर्लफ्रेंड संग शादी नहीं करने जा रहे वरुण धवन, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इस वजह से गर्लफ्रेंड संग शादी नहीं करने जा रहे वरुण धवन, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर वरुण धवन पार्टियों और इवेंट्स में अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ देखे जाते हैं। दोनों बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। लंबे समय से चर्चाएं हैं कि वरुण धवन फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं और जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब वरुण ने अपनी शादी की योजनाओं पर कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में वरुण धवन ने इस तरह की सभी खबरों को बकवास करार दिया। वरुण धवन ने कहा कि 'इस साल शादी का कोई भी प्लान नहीं है। मैं ये नहीं कह रहा कि मैं शादी नहीं करूंगा लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहा है।'
3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
वरुण धवन ने आगे बताया कि 'अगर मैं लगातार फिल्में कर रहा हूं तो मुझे सही समय देखना होगा।' इससे पहले जब वरुण धवन से पूछा गया था कि क्या नताशा उनके परिवार की सदस्य की तरह हैं तो उन्होंने कहा कि 'हमने स्कूलिंग एक साथ की है तब से वो मेरे पैरेंट्स को जानती है। वो मेरे पैरेंट्स के साथ फंक्शन अटेंड करती थी लेकिन तब तस्वीरें सामने नहीं आती थीं। वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
ऐसी खबरें थीं कि साल के अंत तक वरुण गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर लेंगे। कहा जा रहा था कि वरुण भी रणवीर-दीपिका की तरह डेस्टिनेशन शादी करेंगे हालांकि वरुण के माता-पिता इस बात के लिए राजी नहीं हैं। बहरहाल, वरुण धवन के बयान के बाद फैंस का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।