फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी से निकलने पर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का छलका दर्द, ट्विटर पर पार्टी के लिए लिखी ये बात

Fri, 29 Mar 2019 10:24 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha shared his sorrow after leave bjp and Congress leader rahul gandhi
shatrughan sinha - फोटो : file photo
अभिनेता से नेता बने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। खबरों की मानें तो वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। बीजेपी के बागी नेताओं की लिस्ट में रहे शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट का 10 साल तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

 
Shatrughan Sinha shared his sorrow after leave bjp and Congress leader rahul gandhi
shatrughan sinha - फोटो : file photo
कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने से पहले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को छोड़ने पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने ट्विटर पर बीजेपी के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा- 'बीजेपी से निकलना उनके लिए सबसे ज्यादा दुख भरा था, लेकिन मेरे प्रिय दोस्त लालू यादव के आकर्षक और गतिशील नेतृत्व में उम्मीद है कि सब कुछ अच्छी दिशा में होगा,वहीं नेहरू गांधी परिवार से नेता के बारे में भी सबसे ज्यादा बात की ... राष्ट्र निर्माण करने वालों का सच्चा परिवार ...'

 
Shatrughan Sinha shared his sorrow after leave bjp and Congress leader rahul gandhi
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस और समर्थक उनके इस ट्वीट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के शत्रु बन चुके शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का काफी समय से राजद-कांग्रेस से दोस्ताना बढ़ता दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha shared his sorrow after leave bjp and Congress leader rahul gandhi
Shatrughan Sinha
भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल टल गया है। वह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर आ रही है कि वह 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, तमाम कयासों के बीच हाल ही में सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Shatrughan Sinha shared his sorrow after leave bjp and Congress leader rahul gandhi
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा इस बार महागठबंधन से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते रहे। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर साल 1992 में शुरू हुआ। जब वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ खड़े हुए। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव हार गए लेकिन पार्टी में उनकी जगह समय के साथ खास होती चली गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed