फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना के फोटोशूट वाले बयान पर भड़के पहलाज निहलानी, बोले- 'उनके खिलाफ बहुत कुछ है मेरे पास'

Fri, 29 Mar 2019 10:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
pahlaj nihlani asked to kangana ranaut she should not play with me
pahlaj nihlani, kangana ranaut - फोटो : social media

मणिकर्णिका की रिलीज के बाद भी कंगना रनौत के खुलासों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। वो लगातार एक के बाद एक बयान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पंगा ले रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी पर निशाना साधा था। जिस पर अब पहलाज निहलानी का बयान आया है।

pahlaj nihlani asked to kangana ranaut she should not play with me
पहलाज निहलानी - फोटो : फाइल फोटो

'सिनेब्लिट्ज' ने पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मैंने तस्वीर के विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीनों गानों का फोटोशूट किया था। उसने फोटोशूट से पहले सबकुछ पढ़ा भी था। मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया।'

pahlaj nihlani asked to kangana ranaut she should not play with me
पहलाज निहलानी - फोटो : फाइल फोटो

पहलाज निहलानी ने आगे कहा कि 'कंगना ने मेरे साथ तीन फिल्मों का करार किया था। इस वजह से मुझसे रिक्वेस्ट की गई थी कि उसे गैंगस्टर में काम करने दें। उसे मेरे साथ खेलना नहीं चाहिए वरना उसके साथ खेलने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
pahlaj nihlani asked to kangana ranaut she should not play with me
पहलाज निहलानी - फोटो : ANI

कंगना के बयान के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या निहलानी ने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। इस सवाल पर निहलानी ने कहा कि 'वह एक यूथ फिल्म थी। जिसमें वो शादीशुदा थीं। मैंने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। फिल्म चीनी कम जैसी थी। मैंने उन्हें कहानी भी सुनाई थी लेकिन अमिताभ ने काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वो कोई और फिल्म कर रहे थे। यह पोर्न फिल्म बिल्कुल भी नहीं थी और ना ही मैं इस तरह की फिल्में बनाता हूं।'

विज्ञापन
pahlaj nihlani asked to kangana ranaut she should not play with me
kangana ranaut - फोटो : social media

इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि 'पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी जो कि एक सॉफ्ट पोर्न थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed