फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्युत जामवाल और सलमान खान की ये दो फिल्में रिलीज, पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़

Fri, 29 Mar 2019 09:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 Mar 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
junglee and notebook movie box office prediction
junglee, notebook - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली विद्युत जामवाल की जंगली और दूसरी मोहनीश बहल की बेटी की डेब्यू फिल्म नोटबुक। कमांडो फेम एक्टर विद्युत जामवाल इस बार एक्शन एडवेंचर फिल्म जंगली लेकर आए हैं। फिल्म में विद्युत जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत अपने एक्शन की वजह से जाने जाते हैंं। फिल्म में उनके इस अंदाज से दर्शक एक बार फिर रूबरू होंगे।

junglee and notebook movie box office prediction
junglee - फोटो : file photo

विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद माना जा रहा इसे अच्छी ओपनिंग मिलेगी और 2-3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है।

junglee and notebook movie box office prediction
notebook - फोटो : file photo

सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सलमान खान एक बार फिर से न्यूकमर्स को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
junglee and notebook movie box office prediction
notebook - फोटो : file photo

नितिन कक्कड़ ने नोटबुक का निर्देशन किया। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द बुनी गई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है अब देखना होगा कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटबुक पहले दिन एक करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

विज्ञापन
junglee and notebook movie box office prediction
junglee - फोटो : social media

जंगली हो या नोटबुक, छोटे बजट की दोनों फिल्मों के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ने कब्जा कर रखा है। केसरी ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है अब देखना होगा कि जंगली और नोटबुक कितना कमाल दिखा पाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed