{"_id":"5c9d9543bdec2214145489f3","slug":"after-gully-boy-ranveer-singh-will-start-his-new-rap-and-hip-hop-music-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: रणवीर का हर ‘गली बॉय’ को सुपरस्टार बनाने का फैसला, टैलेंटेड लोगों को देंगे मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: रणवीर का हर ‘गली बॉय’ को सुपरस्टार बनाने का फैसला, टैलेंटेड लोगों को देंगे मौका
Fri, 29 Mar 2019 09:19 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Gully Boy film
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा के वीर रणवीर सिंह के सीक्रेट प्रोजेक्ट का खुलासा हो गया है। कुछ ही दिन पहले अमर उजाला ने आपको इस सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर आपको दिखाई थी और आज हम आपको बात रहे हैं कि आखिर ये सीक्रेट प्रोजेक्ट है क्या?
gully boy
- फोटो : social media
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह ने अपने करियर का ये सबसे निर्णायक फैसला एक साल के सोच विचार और तैयारी के बाद लिया है। एक स्वतंत्र म्यूजिक लेबल जिसका नाम इंक इंक है, को खोलने के इस फैसले में रणवीर को अपने पुराने दोस्त फिल्मेकर नवजार ईरानी की मदद मिली है।
gully boy
- फोटो : file photo
इस बारे में रणवीर सिंह कहते हैं, ‘हम अपनी कंपनी की शुरूआत कुछ बिल्कुल नए, ताजे लेकिन बहुत ही हुनरमंद रैप और हिप हॉप कलाकारों के साथ करने जा रहे हैं। इन कलाकरों में कल का सुपरस्टार बनने का माद्दा है। भारतीय संगीत उद्योग में रैप और हिप हॉप दोनों का बाजार हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है। हमारी कोशिश इस ट्रेंड को एक नई जागृति लाने में इस्तेमाल करने की है। हम ऐसे गाने ही बनाएंगे जो देश की आवाज हों, देश के दबे कुचले और अब तक शोषित रहे लोगों की आवाज हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Gully Boy
- फोटो : file photo
शुक्रवार को मुंबई में एक बड़े समारोह में कंपनी की लॉन्चिंग हो रही है। समारोह में कौन कौन से गायक लॉन्च होने जा रहे हैं? इस सवाल पर रणवीर ने बताया, ‘शुक्रवार के कार्यक्रम में हम अपना पहला म्यूजिक वीडियो जहर लॉन्च करने जा रहे हैं जिसे मशहूर कलाकार काम भारी ने गाया है। इसके अलावा पहले चरण में हम स्लो चीता व स्पिटफायर को भी लॉन्च करेंगे। हमारा इरादा आने वाले दिनों में कुछ और हुनरमंद कलाकारों को भी साइन करने का है, जिन्हें प्रशिक्षित करने के बाद हम उन्हें पूरी दुनिया में ले जाएंगे।’
विज्ञापन
gully boy
- फोटो : social media
ये पूछे जाने पर कि इंक इंक कंपनी का ख्याल क्या गली बॉय की मेकिंग के दौरान आय़ा, रणवीर ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मैंने यहां बाहर से आकर अपनी जगह अपनी मेहनत से बनाई। लेकिन, हर किसी को ये मौका भी नहीं मिल पाता तो मेरी बहुत दिनों से इच्छा रही है कि मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के परंपरागत घरानों से बाहर के कलाकारों के लिए कुछ कर सकूं। इंक इंक का विचार मेरा और नवजार दोनों का है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम हर उस काबिल इंसान को चमकने का मौका दे सकें, जिसकी पहुंच ऊपर तक नहीं है।’