फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'लोगों ने तो मुझे डायन तक कह डाला'

Sun, 19 Jul 2020 02:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 19 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals that she wanted to shave her head and disappear
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर दो पक्ष सामने आ गए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस की मुखर हैं जो खुलकर आरोप लगा रही हैं कि बॉलीवुड में एक गैंग है जिसके इशारे पर यहां सब कुछ चलता है। हाल ही में कंगना एक बार फिर करण जौहर पर बरसीं और साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि एक समय पर वो भी इतना परेशान हो गई थीं कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे।



Kangana Ranaut reveals that she wanted to shave her head and disappear
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया चैनल से बातचीत में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि एक वक्त पर उन्होंने भी आत्महत्या के बारे में सोचा था। साल 2016 की घटना को याद करते हुए कंगना ने कहा, 'मैंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद 19 ब्रांड्स के साथ करार किया था। तभी मेरे 2013 के एक्स व्बॉयफ्रेंड ने मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इन ब्रांड्स की एक आदत है कि अगर किसी कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज हो जाता हो ये उसके साथ अपना करार तोड़ लेते हैं और इन्होंने मेरे साथ ऐसा ही किया।'

Kangana Ranaut reveals that she wanted to shave her head and disappear
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना ने कहा, 'सब कुछ यहां बहुत योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। मुझे इंसानों को खाने वाली और डायन तक कहा गया। करण जौहर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स गए और वहां जाकर कहा कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए। उसे तुरंत बाहर निकालना चाहिए, वहां हूटिंग हो रही थी। लोग तालियां बजा रहे थे जब मैं नेपोटिज्म के खिलाफ यहां लड़ाई लड़ रही थी। उन्होंने मेरे लिए सब कुछ रोक दिया। मैं शादी नहीं कर सकती थी, मेरा कोई वित्तीय भविष्य नहीं था। क्या आपको नहीं लगता कि आत्महत्या का विचार मेरे मन में आया होगा?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals that she wanted to shave her head and disappear
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना ने आगे कहा, 'मेरे जैसा कोई जिसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री केवल अभिनय के आधार पर मिला हो, वह कभी भी करण जौहर के अच्छे अभिनेताओं की सूची में नहीं होगा। 18 ब्रांड्स ने मुझे दो महीने में छोड़ दिया। मेरे पास क्या विकल्प थे? हो सकता है उस समय मेरे जेहन में खुद को मार डालने का विचार ना आया हो, पर बाल नोंच डालने और कहीं गायब हो जाने का ख्याल जरूर आया होगा। मेरे रिश्तेदारों ने अपने बच्चों को मुझसे मिलने नहीं दिया। उन्होंने सुशांत को दुष्कर्मी बता दिया था। वह बिहार वापस कैसे जाते? छोटे शहरों में पैसे का महत्व नहीं है, वहां इज्जत का सम्मान होता है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals that she wanted to shave her head and disappear
कंगना रनौत - फोटो : social media

इसके अलावा कंगना ने आगे कहा कि मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।

बाइस्कोप: चापलूसों की बढ़ती जमात पर बनी फिल्म ‘यस बॉस’ ने इस तरह खत्म कर दिया इसके निर्देशक का करियर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed