फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: दीपिका की तारीफ पर कंगना को रास नहीं आए ट्रोल्स के सवाल, ऐसे बंद कर दी सबकी बोलती

Wed, 15 Mar 2023 05:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Mar 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals why she praised Deepika Padukone Oscar 2023 appearance gave befitting reply to trollers
कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जो अपने तीखे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इन सेलेब्स में कंगना रणौत का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में अगर कंगना अपने स्वभाव से अलग बी-टाउन के किसी भी सितारे की तारीफ में कसीदे पढ़ देती हैं, तो सोशल मीडिया यूजर्स हैरान-परेशान हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब देखने को मिला कि बॉलीवुड की क्वीन ने ऑस्कर 2023 में पहुंची डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण की खुल्लम खुल्ला तारीफ की। उसी दिन से कंगना को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे थे। लेकिन कंगना उनमें से नहीं हैं, जो लोगों की बकवास चुपचाप सुनती रहें। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रणौत ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है..

Kangana Ranaut reveals why she praised Deepika Padukone Oscar 2023 appearance gave befitting reply to trollers
कंगना, दीपिका - फोटो : social media

कंगना रनौत द्वारा ऑस्कर में दीपिका पादुकोण की उपस्थिति की तारीफ ने कई लोगों को कंफ्यूज कर दिया था और तो और बहुत से लोग तो इस तारीफ को देख चौंक गए। पहले कई बार ऐसा हुआ है, जब कंगना ने दीपिका पर उनकी विचारधाराओं और उनके डिपरेशन के लिए कटाक्ष किया है। ऐसे में कंगना का दीपिका की तरफ प्यार भरा रवैया किसी के भी गले से नीचे नहीं उतरा। बहुत से लोगों ने तो कंगना की तारीफ पर सवाल खड़े करते हुए अभिनेत्री को खूब ट्रोल भी किया था। हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए अपने आप को बेहद सिंपल लड़की बताया है।

Kangana Ranaut reveals why she praised Deepika Padukone Oscar 2023 appearance gave befitting reply to trollers
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत उन हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण की शानदार उपस्थिति की सराहना की थी। लेकिन लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया ऐसे में कंगना ने अब अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर सभी को जवाब दिया और लिखा, 'जो सभी लोग मेरे द्वारा की गई दीपिका की तारीफ करने पर हैरान थे, उनके लिए है कि ज्यादा मत सोचो, मैं एक बहुत ही सरल व्यक्ति हूं, मैं बस कृष्ण / धर्म का पालन करती हूं और वह कहते हैं कि किसी को अयोग्य श्रेय देना अनाचार है लेकिन किसी को श्रेय देना न देना उससे बड़ा अनाचर / पाप है, बॉलीवुडिया विफल हो सकते हैं लेकिन मैं नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals why she praised Deepika Padukone Oscar 2023 appearance gave befitting reply to trollers
Kangana-Deepika - फोटो : social media

कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी इमेज रेपुटेशन को उन नाजुक कंधों पर उठाना और इतने ग्रेसफुल तरीके से और कॉन्फिडेंस से सभी के सामने बोलना। दीपिका इस बात की गवाह हैं, कि भारतीय महिलाएं सबसे अच्छी हैं।' 
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को इंटरनेशनल एजेंसी ने बताया ब्राजीलियन मॉडल, फैंस ने लगा दी क्लास

विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals why she praised Deepika Padukone Oscar 2023 appearance gave befitting reply to trollers
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में कंगना अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कुर्सी पर भी बैठी नजर आएंगी।
Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed