फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान के बयान पर कंगना रनौत का सीधा सवाल, पूछा- 'महाभारत क्या था?'

Tue, 21 Jan 2020 08:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Jan 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut revert to Saif Ali Khan statement of no concept of India before British comment
कंगना रनौत और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म कंगना रनौत किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक वजह जहां फिल्म की धमाकेदार कमाई है तो वहीं कई अन्य वजहों में से एक सैफ अली खान का बयान भी है। हाल ही में सैफ अली खान ने फिल्म और भारत को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर अब कंगना रनौत ने जवाब दिया है।

Kangana Ranaut revert to Saif Ali Khan statement of no concept of India before British comment
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में सैफ ने स्वीकार किया था कि तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि 'किसी भी फिल्म की व्यावसायिक सफलता में इतिहास की गलत व्याख्या को उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सही बात है कि इसकी पॉलिटिक्स का तथ्यों से कोई मेल नहीं है। इसे लेकर मैं केवल एक अभिनेता के तौर पर ही सहमत नहीं हूं बल्कि एक भारतीय के तौर पर भी नहीं हूं। मैंने ऐसी राजनीति पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। शायद मैं अगली बार से ऐसी कहानियों को लेकर सतर्क रहूं।' 

Kangana Ranaut revert to Saif Ali Khan statement of no concept of India before British comment
kangana ranaut

वहीं इसके अलावा अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। सैफ अपने इस बयान के बाद आलोचना झेल रहे हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत ने सैफ को जवाब महाभारत से दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut revert to Saif Ali Khan statement of no concept of India before British comment
kangana ranaut - फोटो : instagram

एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में सैफ की बात पर कंगना रनौत ने कहा, 'ये सच नहीं है। अगर कोई भारत नहीं था तो फिर महाभारत क्या था? 5 हजार साल पहले क्या लिखा गया था? वेद व्यास क्या था? कुछ लोगों ने बस अपने अपने विचार बना लिए हैं, जो उनके मुताबिक सही हैं। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण थे। सभी राजाओं ने मिलकर उस लड़ाई को लड़ा है। तो ये आम बात है। ऐसे ही ऐतिहासिक फिल्मों की कहानी और किरदारों की जानकारी होना जरूरी है। आप तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed