सब्सक्राइब करें

साल 2020 में होगा रीमेक और सीक्वल फिल्मों का बोलबाला, लिस्ट में इरफान से अक्षय तक शामिल

बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Tue, 21 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Angrezi Medium Love Aaj Kal Coolie No 1 Laxmi Bomb these are upcoming sequels films in 2020
English medium, Coolie No. 1, Laxmi Bomb - फोटो : amar ujala mumbai

अभिनेता इरफान खान लंबी बीमारी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह जल्दी ही 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नजर आएंगे। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' इरफान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। इससे पहले डायरेक्टर साकेत चौधरी ने इरफान खान और सबा क़मर के साथ 'हिंदी मीडियम' का निर्देशन किया था। हिंदी मीडियम फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल 20 मार्च को रिलीज होगी। 

Trending Videos
Angrezi Medium Love Aaj Kal Coolie No 1 Laxmi Bomb these are upcoming sequels films in 2020
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter

अपनी बीमारी के बारे में इरफान ने ट्वीट करके सूचित किया था। बाद में उन्होंने अपने मित्रों और पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज को चिट्ठी लिखकर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था "कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला था कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं, मैंने पहली बार यह शब्द सुना था। खोजने पर मैंने पाया कि मेरी इस बीमारी पर बहुत ज्यादा शोध नहीं हुए हैं, क्योंकि यह एक अजीब शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Angrezi Medium Love Aaj Kal Coolie No 1 Laxmi Bomb these are upcoming sequels films in 2020
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

इसके अलावा और भी कुछ फिल्में इस साल पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इम्तियाज अली अपनी ही फिल्म ''लव आज कल'' का रीमेक लेकर आ रहे हैं। साल 2009 की लव आज कल में दीपिका पादुकोण के साथ सैफ अली खान थे। इस रीमेक में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साथ नजर आएंगे। लव आज कल की रीमेक 'प्यार के महीने में' इसी साल 14 फ़रवरी को रिलीज होगी। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी इस साल रिलीज होगी। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Angrezi Medium Love Aaj Kal Coolie No 1 Laxmi Bomb these are upcoming sequels films in 2020
Coolie No 1 - फोटो : instagram

सारा अली खान और वरुण धवन स्टारर कुली नंबर वन साल 1995 में आई कुली नंबर वन की रीमेक है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। सारा अली खान और वरुण धवन की यह रीमेक 1 मई 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म जर्सी तेलुगू मूवी जर्सी का रीमेक है। इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। शाहिद के साथ पंकज त्रिपाठी और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। इन फिल्मों से इतर 2020 में दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होनी हैं।

विज्ञापन
Angrezi Medium Love Aaj Kal Coolie No 1 Laxmi Bomb these are upcoming sequels films in 2020
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai

पारंपरिक तौर पर सलामन की फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं। लेकिन इस बार अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' और सलमान की 'राधे' एक ही दिन मई में ईद पर रिलीज होंगी। लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर का रोल कर रहे हैं और ये तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना ( 2011) की रीमेक है। अक्षय उन अभिनेताओं में से हैं जो साल में 3-4 फिल्में करने के फ़ॉर्मूले पर काम करते हैं। लक्ष्मी बॉम्ब से पहले मार्च में उनकी एक्शन फिल्म सूर्यवंशी आएगी जो फिल्म सिंबा को आगे बढ़ाएगी- और कैमिओ में दिखेंगे सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह। तो इंतजार कीजिए इन फिल्मों की रिलीज का और तुलना का भी... कि ओरिजनल बेहतर थी कि रीमेक।

पढ़ें: पुराने घर की तस्वीर शेयर करते ही धर्मेंद्र को बाबू जी आए याद, बोले-इसी जगह बीता बचपन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed