सब्सक्राइब करें

अमित शाह बने तानाजी तो पीएम मोदी बने छत्रपति शिवाजी महाराज, वायरल वीडियो पर जारी विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
reaction on Morped Video Ajay Devgn with Amit Shah as Tanhaji PM Modi as Chhatrapati Shivaji Maharaj
'तानाजी' के एडिटिड वीडियो का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर से अधिक फिल्म का एक मॉर्फ्ड वीडियो क्लिप चर्चा में है, लेकिन इस बार इसका कनेक्शन पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से है। 

Trending Videos
reaction on Morped Video Ajay Devgn with Amit Shah as Tanhaji PM Modi as Chhatrapati Shivaji Maharaj
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरअसल सोशल मीडिया पर एक एडिटिड वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में फिल्म तानाजी के चेहरों पर राजनेताओं के चेहरे एडिट किए गए हैं। वीडियो क्लिप में छत्रपति शिवाजी महाराज के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा लगाया गया है। तो वहीं तानाजी मालुसरे के चेहरे पर अमित शाह का चेहरा। इसके साथ ही उदय भान के चेहरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का चेहरा एडिट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
reaction on Morped Video Ajay Devgn with Amit Shah as Tanhaji PM Modi as Chhatrapati Shivaji Maharaj
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखा विरोध किया है। वहीं निजी तौर पर भी वो इसकी पूछताछ कर रहे हैं। संजय राउत का कड़े शब्दों में कहना है कि किसी भी कीमत पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

reaction on Morped Video Ajay Devgn with Amit Shah as Tanhaji PM Modi as Chhatrapati Shivaji Maharaj
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात एडिटिड वीडियो की करें तो तानाजी में जहां हकीकत में  कोंडाना किले को लेकर बात होती है तो वहीं मॉर्फ्ड वीडियो में कोंडाना किले की जगह दिल्ली विधानसभा का जिक्र दिखाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि  प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली जीतने के लिए अमित शाह का चुनाव कर रहे हैं। वहीं उदय भान के रूप में अरविंद केजरीवाल डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
reaction on Morped Video Ajay Devgn with Amit Shah as Tanhaji PM Modi as Chhatrapati Shivaji Maharaj
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वैसे बात अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की करें तो फिल्म 2020 की पहले हिट साबित हुई है। फिल्म ने अभी तक 175.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें तानाजी के देखते हुए थिएटर में दर्शक नोट उड़ा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed