फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग: अभिनेत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान, उड़ाया स्वतंत्रता आंदोलन का मजाक

Fri, 12 Nov 2021 11:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Nov 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut's comment that India got real freedom in 2014 mahila congress writes to president for action against actress
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत के 2014 में आजादी मिली वाले बयान पर हंगामा मच गया है। अपने अभिनय से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनसे पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की मांग की भी की जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि भीख में तो कंगना को पद्मश्री मिला होगा! आजादी तो लहू के फुहारों से मिली थी।

Kangana Ranaut's comment that India got real freedom in 2014 mahila congress writes to president for action against actress
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani

महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कंगना ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का मजाक भी उड़ाया है। ऐसे में उन पर उचित कार्रवाई की जाए और उनसे पद्म श्री वापस लिया जाए। 

Kangana Ranaut's comment that India got real freedom in 2014 mahila congress writes to president for action against actress
कंगना रणौत - फोटो : ANI

क्या कहा था कंगना ने
कंगना ने निजी इंटरव्यू में कहा, "वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।" कंगना ने साथ में यह भी कहा कि इस बयान के बाद उनके खिलाफ दस और एफआईआर दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut's comment that India got real freedom in 2014 mahila congress writes to president for action against actress
वरुण गांधी,कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के इस बयान के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लिखा, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?

विज्ञापन
Kangana Ranaut's comment that India got real freedom in 2014 mahila congress writes to president for action against actress
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मेनन ने कहा, "कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed