फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थिएटर में रिलीज होने से पहले राष्ट्रपति आज देखेंगे मणिकर्णिका

Fri, 18 Jan 2019 11:02 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut's Manikarnika To Be Screened For President Kovind
manikarnika

कंगना रनौत की फिल्म' द क्वीन अॉफ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग आज राष्ट्रपति भवन में होगी। यह स्क्रीनिंग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रखी गई है। अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कंगना ने कहा, ये कहानी है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम की, जो हमारी नेशनल हीरों हैं। फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अहम किस्सों के दिखाया गया है।

Kangana Ranaut's Manikarnika To Be Screened For President Kovind
Manikarnika

हम सभी के लिए यह बहुत ही फक्र की बात है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हमारी इस फिल्म को देखेंगे। फिल्म की राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग की जानकारी देते हुए जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ और मेनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका ने कहा , थिएटर में रिलीज से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस फिल्म को देखेंगे यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व की बात हैं।

Kangana Ranaut's Manikarnika To Be Screened For President Kovind
MANIKARNIKA

बता दें, कंगना इस फिल्म से डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। एक इंटरव्यू में जब इस बारे में कंगना से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है ये मेरे लिए कठिन है क्योंकि मेरी फिल्में हिट नहीं हो रही है, मैं लोगों के लिए ऐसा सोचने लगी हूं कि मुझ पर पैसा लगाना उनके लिए बहुत कठिन हो गया है, सीधा सा गणित है अगर आपकी फिल्में कमाई करती हैं तो आप कर सकते हैं, मुझे पूरा यकीन है कि ये मेरी फिल्म खूब चलेगी और एक फ्लॉप से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। '

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut's Manikarnika To Be Screened For President Kovind
manikarnika

फिलहाल कंगना फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी, डेनी, सुरेश ओबराय नजर आएंगे। फिल्म को जी स्टूडियो ने कमल जैन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut's Manikarnika To Be Screened For President Kovind
KANGANA

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक की तौर पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में बने अपने कुल देवी के मंदिर में पूजा करने पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कंगना डांस और अपनी लोक भाषा में बात करती दिखीं।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed