फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ पर फिर कसा तंज, कहा- सिर्फ एक बार कह दे कि वो खालिस्तानी नहीं है

Sun, 07 Feb 2021 11:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
'I challenged Diljit Dosanjh to say he is not Khalistani, he didn’t': Kangana Ranaut
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

देश में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कंगना रणौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझा के बीच नोंक-झोंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दोनों के बीच बहसबाजी देखने को मिलती है। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिर से दिलजीत पर तंज कसा है।

'I challenged Diljit Dosanjh to say he is not Khalistani, he didn’t': Kangana Ranaut
कंगना रनौत

हाल ही में कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने दिलजीत को ओपन चैलेंज दिया था की वे सिर्फ एक बार कह दे की वो खालिस्तानी नहीं है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, उन्हें खालिस्तान के बारे में एक सपना दिखाया गया है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ट्रोल होने पर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी है। मैंने अपने लिए कभी कुछ करने की कोशिश नहीं की। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, वो अपने देश के लिए है। जो भी मैं कह रही हूं, वो भी इस देश के लिए ही है। मुझे इस देश से बहुत प्रोत्साहन और सम्मान मिलता है और यही मुझे उत्साहित करता है।'
 

'I challenged Diljit Dosanjh to say he is not Khalistani, he didn’t': Kangana Ranaut
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

बता दें कि कंगना रणौत ने पिछले दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर खालिस्तानी कहा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'देश सिर्फ भारतीयों का है, खालिस्तानियों का नहीं। बोल तू खालिस्तानी नहीं है। बोल तू कि जिन खालिस्तानियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया, उनकी निंदा करता है। अगर तू ये बोलता है तो मैं माफी मांग लूंगी और तुझे सच्चा देशभक्त समझ लूंगी। जल्दी बोल, मैं इंतजार कर रही हूं।' कंगना के इस ट्वीट पर दिलजीत ने जवाब में लिखा था, 'मैं भारत के साथ हूं। जब भी कोई गलत काम करेगा वह सरकार देखेगी। यह उनका काम है। तू या मैं थोड़ी डिसाइड करेंगे। यह देश सिर्फ तेरा नहीं है सबका है भाई। इंडिया हमारा भी है भाई। तू जा यार, बोर न कर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
'I challenged Diljit Dosanjh to say he is not Khalistani, he didn’t': Kangana Ranaut
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

गौरतलब है कि पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलेब्स ने ट्वीट किया था। जिसमें अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग शामिल थे। रिहाना के ट्वीट के बाद दिलजीत ने उनकी जमकर तारीफ की थी और उनके सम्मान में गाना 'रिरि-रिहाना' भी रिलीज किया था। इसके बाद कंगना रनोट दिलजीत पर भड़क गईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed