श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संकलन का कार्य पूरे देशभर में चल रहा है। ऐसे में हर कोई राम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। हाल ही में मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 1,11,111 रुपए का चेक दिया है।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अभिनेता मुकेश खन्ना ने दिया योगदान, दान में दिए इतने रुपए
मुकेश खन्ना ने श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया है और उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज बुजुर्गों के पितामह व बच्चों के शक्तिमान श्री मुकेश खन्ना जी ने राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में अपना 1,11,111 रु का चेक अपने इलाके के विधायक अतुल भातखलकर जी को सुपुर्द किया, साथ में विजय झा जी व साईनाथ कुलकर्णी जी भी उपस्थित थे।'
आज बुजुर्गों के पितामह व बच्चों के शक्तिमान श्री मुकेश खन्ना जी ने राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में अपना 111111रु का चेक अपने इलाक़े के विधायक अतुल भातखलकर जी को सुपुर्द किया साथ मे विजय झा जी व साईनाथ कुलकर्णी जी उपस्थित थे.. pic.twitter.com/IC3NuPFIV8
बता दें कि मुकेश खन्ना ने सीरियल 'महाभारत' में पितामह का किरदार निभाया था और धारावाहिक 'शक्तिमान' में वो शक्तिमान का रोल करते थे। यही वजह है कि अभिनेता ने अपने आपको पितामह और शक्तिमान बताते हुए ट्वीट किया है।
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण में अब तक अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और तेलुगू अभिनेता और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी भाग ले चुके हैंl हेमा मालिनी ने अपनी संसदीय क्षेत्र मथुरा में भी इसका शुभारंभ किया थाl उन्होंने निधि देने वालों से बात भी की थीl पवन कल्याण ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए दिए हैंl
तो वही अक्षय कुमार ने भी बीते दिनों एक वीडियो जारी कर लोगों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर योगदान देने की अपील की थी। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की।