सब्सक्राइब करें

विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने पिता के साथ रेखा के रिश्ते पर किया ये खुलासा, कहा- मुझे लगता है उनके बीच...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Soniya Mehra, daughter of Vinod Mehra, talks father's relationship with Rekha
विनोद मेहरा, रेखा, सोनिया मेहरा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बहुत सी प्रेम कहानियां या रिश्ते ऐसे होते हैं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता था विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा का जिसे लेकर आज भी कई तरह की बातें कहीं जाती हैं। हाल ही में अभिनेता विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने पिता के साथ रेखा के रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल से सगाई कर चुकी हैं। 

Trending Videos
Soniya Mehra, daughter of Vinod Mehra, talks father's relationship with Rekha
सोनिया मेहरा - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान सोनिया मेहरा से पूछा गया कि उन्हें अपने पिता विनोद मेहरा की कौन सी फिल्म पसंद है? ऐसी कौन सी फिल्म है जो सोनिया चाहती हैं कि दोबारा बने और उन्हें हीरोइन का रोल मिले? इस पर सोनिया ने कहा कि, 'उन्हें अपने पिता की दो फिल्म 'घर' और 'द बर्निंग ट्रेन' काफी पसंद हैं। उन्हें 'घर' फिल्म काफी अच्छी लगती है। सोनिया की इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो रेखा की भूमिका निभाना चाहती हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मानिक चटर्जी ने किया था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soniya Mehra (@thepixietribe)

विज्ञापन
विज्ञापन
Soniya Mehra, daughter of Vinod Mehra, talks father's relationship with Rekha
रेखा - फोटो : वीरल भयानी

सोनिया मेहरा ने ये भी बताया कि वो रेखा से कई बार मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, 'हां मैं रेखा जी से 3-4 बार मिली हूं। हम कार्यक्रमों में मिलत रहते थे। वो बहुत ही अच्छी और दिलचस्प महिला हैं'। गौरतलब है कि विनोद मेहरा और रेखा के अफेयर के किस्से बॉलीवुड मे काफी मशहूर हुए थे। इतना ही नहीं ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों ने शादी कर ली थी।

Soniya Mehra, daughter of Vinod Mehra, talks father's relationship with Rekha
विनोद मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल यासिर उस्मान की लिखी किताब रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में ये कहा गया था कि रेखा और विनोद मेहरा ने शादी कर ली थी। साथ ही विनोद मेहरा की मां और रेखा की पहली मुलाकात भी अच्छी नहीं रही थी। हालांकि बाद में रेखा ने सिमी गरेवाल के शो पर खुलासा किया था कि उन्होंने विनोद मेहरा से कभी शादी नहीं की थी। इस विषय पर जब सोनिया मेहरा से सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर सारी बातें बता दीं।

विज्ञापन
Soniya Mehra, daughter of Vinod Mehra, talks father's relationship with Rekha
विनोद मेहरा - फोटो : ट्विटर

सोनिया ने कहा कि, 'मैं इस विषय पर बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मुझे ये सब नहीं पता। ये तबकी बात है जब मैं पैदा भी नहीं हुई थी। इसके अलावा मुझे उनके जीवन पर कोई टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। जहां तक मेरी बात है मुझे लगता है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।सोनिया ने ये भी बताया कि इस बारे में उन्होंने अपनी मां से भी कभी कोई बात नहीं की। उनका मानना है कि हर किसी का अपना अतीत होता है और अगर उनकी मां को ऐसा लगता कि उन्हें कुछ बताना चाहिए तो वो जरूर बतातीं। बता दें कि विनोद मेहरा के निधन के वक्त सोनिया महज डेढ़ साल की थीं। उन्हें अपने पिता के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिल पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed