{"_id":"602006285782360035399d2f","slug":"mani-ratnam-instructed-aishwarya-rai-to-carry-a-no-make-up-look-for-shoot-but-actress-refused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 'रावण' के लिए मणिरत्नम की इस बात को मानने से ऐश्वर्या ने कर दिया था इनकार, रोकनी पड़ी थी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब 'रावण' के लिए मणिरत्नम की इस बात को मानने से ऐश्वर्या ने कर दिया था इनकार, रोकनी पड़ी थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
Link Copied
फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार सीन हीरो-हीरोइन के मन मुताबिक नहीं होते, लेकिन फिर भी वो काम कर लेते हैं। तो वही कुछ स्टार्स सीन को करने से साफ मना कर देते हैं और उसका असर फिल्मों पर पड़ता है। ऐसा ही एक किस्सा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा हुआ है। ये किस्सा फिल्म 'रावण' की शूटिंग के दौरान का है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ एक्टर अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे और इसका निर्देशन मणि रत्नम कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने निर्देशक का कहना नहीं माना था और इसे लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। लेकिन ये बात इतनी बढ़ गई थी कि फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई थी।
Trending Videos
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और मणिरत्नम
- फोटो : Instagram
दरअसल, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्म 'रावण' की शूटिंग कर रही थी। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और दूसरे पार्ट की शूटिंग होनी थी। 'रावण' की कहानी में ऐसा मोड़ा आता है कि निर्देशक मणिरत्नम को लगा कि ऐश्वर्या को बिना मेकअप के दिखाया जाना जरूरी है। निर्देशक ने ऐश्वर्या से कहा कि उन्हें मेकअप करने की जरूरत नहीं है और उन पर बिना मेकअप के ही शॉट फिल्माया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन का फोटोशूट
लेकिन जब शॉट लेने की तैयारियां हो गई और ऐश्वर्या आईं तो मणिरत्नम उन्हें देखकर हैरान रह गए। दरअसल, ऐश्वर्या थोड़ा-सा मेकअप करके आई थीं। मणि ने एक्ट्रेस को फिर से समझाया कि उन्हें बिना मेकअप वाला चेहरा चाहिए। उसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने थोड़ा ही मेकअप किया है और इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
मणिरत्नम बिना मेकअप के ही शॉट लेना चाहते थे और इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या को चेहरा धोकर आने को कहा, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात नहीं मानी। ऐश्वर्या और मणि दोनों ही अपनी बात पर अड़ गए और ऐसे में फिल्म की शूटिंग रुकी रही। आखिर में निर्देशक मणिरत्नम को ऐश्वर्या के कम मेकअप के साथ ही फिल्म की शूटिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म रावण का दृश्य
- फोटो : Instagram
बता दें कि फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा विक्रम, गोविंदा और साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री प्रियमणि भी थीं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।