सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन हसीनाओं की मालदीव में बसती है जान, समुंदर किनारे इस तरह मनाती हैं छुट्टियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood actresses loved Maldives for vacation share lovely photos
सारा अली खान, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे चाहे देश विदेश घूम कर कितनी ही शूटिंग क्यों ना करते हों, खुद के लिए उन्हें भी वेकेशन चाहिए होता है। ये ही वजह है कि शूटिंग से फुर्सत मिलते ही ये सितारे किसी खूबसूरत सी जगह पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने निकल जाते हैं। बॉलीवुड की बहुत सी हसिनाएं ऐसी हैं जो वेकेशन मनाने के लिए मालदीव को काफी पसंद करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 खूबसूरत हसिनाओं के बारे में जिनकी मालदीव पसंदीदा जगह हैं।

Trending Videos
These Bollywood actresses loved Maldives for vacation share lovely photos
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सिंबा गर्ल सारा अली खान का। सारा को घूमने फिरने का काफी शौक है। ये ही वजह है कि वो मौका मिलते ही किसी शांत सी खूबसूरत जगह चली जाती हैं। उनकी पसंदीदा जगह में से एक है मालदीव। हाल ही में सारा अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव घूमने गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत सी तस्वीरें साझा की थीं जो काफी वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood actresses loved Maldives for vacation share lovely photos
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी

अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाने वाली कियारा आडवाणी को भी मालदीव बहुत पसंद है। नए साल के मौके पर कियारा अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मालदीव में ही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं कियारा की बिकिनी पहने तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आई थी।

These Bollywood actresses loved Maldives for vacation share lovely photos
अनन्या पांडे - फोटो : Twitter

अनन्या पांडे

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल अनन्या पांडे को भी समुंदर का किनारा और रेत बहुत पसंद है। इस वजह से अनन्या वेकेशन के लिए मालदीव जाना पसंद करती हैं। हाल ही में वो रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ मालदीव गई थीं। अनन्या और ईशान दोनों की ही खूबसूरत तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों स्टार किड्स ने नए साल का स्वागत भी मालदीव में ही किया था।

विज्ञापन
These Bollywood actresses loved Maldives for vacation share lovely photos
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया भी मालदीव में छुट्टियां मनाना पसंद करती हैं। हाल ही में तारा अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के सथा छुट्टियां मनाने मालदीव गई थी। इस दौरान तारा ने कई बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी जो फैंस को काफी पसंद आई थीं। हालांकि तारा ने आदर के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की थी, लेकिन दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed