{"_id":"601ffd6e95a97b073229c694","slug":"when-rajesh-khanna-got-angry-on-mumtaz-wedding-news-dimple-kapadia-said-you-should-have-married-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मुमताज की शादी की खबर सुनकर नाराज हो गए थे राजेश खन्ना, गुस्से में डिंपल कपाड़िया ने कह दी थे ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब मुमताज की शादी की खबर सुनकर नाराज हो गए थे राजेश खन्ना, गुस्से में डिंपल कपाड़िया ने कह दी थे ये बात
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए एक कहावत बहुत मशहूर थी- ऊपर आका नीचे काका। काका ने पर्दे पर खूब रोमांस किया था। उस जमाने में बहुत सी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी जमती थी। हालांकि राजेश खन्ना की जोड़ी सबसे ज्यादा मुमतज के साथ पसंद की गई थी। यहां तक की उन दिनों राजेश और मुमताज के अफेयर की खबरें भी चर्चा में आई थी। कहा जाता है कि जब मुमताज ने शादी का फैसला किया तो काका नाराज हो गए थे।
2 of 5
rajesh khanna
- फोटो : file photo
मुमताज 70 के दशक की काफी मशहूर अदाकारा थीं। लोगों को उनका डांस और उनकी एक्टिंग दोनों ही काफी पसंद आता था। दोनों का एक साथ फिल्म में होना सफलता की गारंटी माना जाता था। काका और मुमताज ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था। इसमें सच्चा-झूठा, दो रास्ते, आपकी कसम, अपना देश, प्रेम कहानी, बंधन और रोटी जैसी फिल्में शामिल हैं।
3 of 5
राजेश खन्ना
उन दिनों राजेश खन्ना की मुमताज से नजदीकियों की खबर भी खूब आने लगी थी।हालांकि साल 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। दूसरी तरफ मुमताज ने साल 1974 में मयूर माधवानी से शादी रचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेश खन्ना
खबरों की मानें तो जब राजेश खन्ना को मुमताज के शादी के फैसले के बारे में पता चला था तो वो उनसे नाराज हो गए थे। उनकी नाराजगी देखकर डिंपल भी काफी गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने काका से कह दिया था उन्हें ही मुमताज से शादी कर लेनी चाहिए थी। वहीं राजेश खन्ना का कहना था कि मुमताज अपने करियर के पीक पर हैं और शादी के बाद उनका करियर फ्लॉप हो जाएगा। उन्होंने मुमताज को काफी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन मुमताज अपने फैसले पर अडिग रहीं। ऐसा हुआ भी कि शादी के बाद मुमताज फिल्मों से दूर होने लगी।
विज्ञापन
5 of 5
मुमताज
- फोटो : Social Media
मुमताज ने अपने करियर में करीब 109 फिल्मों में काम किया। 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। अब वह मुंबई छोड़कर लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 1971 में 'खिलौना' फिल्म के लिए मुमताज को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 1996 में उन्हें फिल्मफेयर ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।